IND vs AUS: दूसरे ODI में वापसी को तैयार टीम इंडिया, एडिलेड में भारत का शानदार रिकॉर्ड

IND vs AUS Playing 11: पहले वनडे में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट से हार मिली थी। अब एडिलेड में होने वाले दूसरे मुकाबले के लिए टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव कर सकती है।

IND vs AUS Playing 11: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम की जबरदस्त तैयारी कर रही है। सीरीज का ये दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले वनडे मैच में हार चुकी है। सीरीज में बने रहने के लिए उसे हर हाल में इस मैच को जीतना होगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को दमदार खेल दिखाने की जरूरत होगी। रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पर तो सबकी नजर रहने वाली है।

एडिलेड में भारत का शानदार रिकॉर्ड

एडिलेड में भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात की जाए तो इस मैदान पर टीम ने अब तक 15 ODI मुकाबले खेले हैं, जिनमें 9 में जीत हासिल की है, जबकि 5 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। एक मुकाबला टाई रहा है। भारत ने साल 2019 में यहां अपना आखिरी मैच खेला था। इस मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर एडिलेड में यादगार जीत दर्ज की थी। हालांकि, भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैदान पर सिर्फ 2 बार जीत नसीब हुई है। दोनों टीमों के बीच एडिलेड में अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार जीत हासिल की है।

रोहित-विराट की खास तैयारी

लंबे अंतराल के बाद मैदान पर उतरे रोहित शर्मा और  कोहली की वापसी पर्थ में उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही। दोनों ही बल्लेबाज पहले वनडे में फ्लॉप साबित हुए थे। हालांकि, अब एडिलेड में दोनों सीनियर बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद है। रोहित और विराट ने नेट प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाया। कप्तान रोहित ने करीब एक घंटे तक बल्लेबाजी की। नए कप्तान शुभमन गिल ने भी जमकर पसीना बहाया।

एडिलेड वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

Back to top button