
Avneet Kaur ने विराट पर लुटाया प्यार, वायरल हुआ फ्लाइंग Kiss वाला Video
Avneet Kaur: विराट कोहली (Virat Kohli) ने जब से अवनीत कौर की फोटोज लाइक की है तब से ही 23 साल की एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
Avneet Kaur: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक, सभी उन्हें अलग-अलग अंदाज में ट्रिब्यूट दे रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) को कोहली के लिए ‘हार्ट’ बनाते और फ्लाइंग किस भेजते देखा गया। इस वीडियो में उनके साथ शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) भी नजर आ रहे हैं।
कोहली को अवनीत से मिला खास चीयर
दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में अवनीत कौर को पूरे एनर्जी के साथ ‘कोहली, कोहली!’ चिल्लाते हुए देखा गया. इस क्लिप में उनके साथ मुनव्वर फारूकी और शहनाज गिल भी नजर आ रहे हैं. इसी दौरान अवनीत हाथों से विराट के लिए हार्ट बनाती दिख रही हैं और आखिर में वो एक फ्लाइंग किस भी देती हैं. हालांकि, यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो हाल का है या पुराना, लेकिन अवनीत इस क्लिप में खुश और कैजुअल नजर आ रही थीं।
View this post on Instagram
विराट के फैंस कर रहे हैं ऐसे कमेंट
विराट के फैंस सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘विराट के घर में लड़ाई करवाकर रिटायर करवा ही दिया उसे. एक अन्य ने लिखा-‘विराट भैया ने रिटायरमेंट ले लिया तेरी वजह से’. एक यूजर ने लिखा- इंडियन आर्मी को सपोर्ट करने के लिए उन्हें भी चियर कर लो।
दरअसल, जब इस वीडियो की सच्चाई परखने की कोशिश की, तो सामने आया कि ये क्लिप नई नहीं बल्कि 2024 की है। उस समय अवनीत, शहनाज और मुनव्वर किसी इंडियन क्रिकेट मैच को साथ देख रहे थे और कोहली के एक शानदार परफॉर्मेंस पर रिएक्ट कर रहे थे। यानी यह वीडियो विराट के रिटायरमेंट के बाद का नहीं है, बल्कि पुराना वीडियो अब दोबारा वायरल हो रहा है।





