
विजय हजारे ट्रॉफी में RO-KO की वापसी, BCCI का फीस को लेकर बड़ा फैसला…
Virat Kohli, Vijay Hazare Trophy 2025-26: विराट कोहली 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी में लंबे अंतराल के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। कोहली का इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली है।
Virat Kohli, Vijay Hazare Trophy 2025-26: घरेलू क्रिकेट के लिए बड़ी खुशखबरी है कि भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेलते नजर आएंगे। यह टूर्नामेंट 24 दिसंबर से 18 जनवरी तक चलेगा. यह भारत के सबसे पॉपुलर 50 ओवर टूर्नामेंट के रोमांच को और भी बढ़ाएगा. रोहित शर्मा को मुंबई की टीम में शामिल किया गया है और वे टीम के पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। कोहली अपनी घरेलू टीम दिल्ली की ओर से खेलेंगे।
Virat Kohli Vijay Hazare Fee: कितनी रकम मिलेगी?
BCCI के मौजूदा भुगतान ढांचे के अनुसार, घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों की फीस उनके अनुभव के आधार पर तय की जाती है। विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी ने 41 से अधिक लिस्ट-ए मैच खेले हैं, उन्हें प्रति मैच केवल 60,000 रुपये की फीस दी जाती है। विजय हजारे ट्रॉफी में 21 से 40 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को 50,000 रुपये प्रति मैच, जबकि 0 से 20 मैच खेलने वालों को 40,000 रुपये प्रति मैच मिलते हैं। वहीं, रिज़र्व खिलाड़ियों को इन निर्धारित राशियों का आधा भुगतान किया जाता है। दिल्ली के लिए वे तीन मैच खेल सकते हैं, ऐसे में वे विजय हजारे ट्रॉफी में कुल 1.80 लाख रुपये कमा सकते हैं.
शानदार फॉर्म में लौट रहे हैं कोहली
विराट कोहली मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने लगातार दो शतक लगाए थे. जबकि तीसरे मुकाबले में वो 65 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर नाबाद लौटे थे. ऐसे में दिल्ली टीम को उनसे विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. यह टूर्नामेंट कोहली के लिए मैच प्रैक्टिस के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में अपनी छाप दोबारा छोड़ने का मौका भी है.
पहले दो मैच में दिल्ली की टीम
ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी (उपकप्तान), विराट कोहली, अर्पित राणा, यश ढुल, सार्थक रंजन, प्रियंश आर्य, तेजस्वी सिंह (विकेटकीपर), नितीश राणा, ऋतिक शौकीन, हर्ष त्यागी, सिमरजीत सिंह, प्रिंस यादव, दिविज मेहरा, आयुष डोसेजा, वैभव कंडपाल, रोहन राणा, इशांत शर्मा, नवदीप सैनी





