ICC Ranking: T20 रैंकिंग अभिषेक शर्मा ने किया तख्तापलट, टेस्ट रैंकिंग में जडेजा को बढ़त

Abhishek Sharma Surpassed Travis Head ICC T20I Rankings: भारतीय टीम के धुरंधर ओपनर अभिषेक शर्मा ने टी20 रैंकिंग में उलटफेर कर दिया है। उन्होंने ट्रैविस हेड को पछाड़ते हुए नंबर वन पोजीशन हासिल कर ली है।

Abhishek Sharma Surpassed Travis Head ICC T20I Rankings: मैनचेस्टर में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद रवींद्र जडेजा और बेन स्टोक्स ने ICC पुरुष टेस्ट खिलाड़ियों की रैंकिंग में शानदार बढ़त हासिल की है। वहीं, अभिषेक शर्मा टी20 फॉर्मेट में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए। चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट लेने के बाद जडेजा ने भारत की दूसरी पारी में नाबाद 107 रन बनाए। इसी के साथ जडेजा ने ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली।

ट्रैविस हेड को पीछे कर अभिषेक शर्मा नंबर 1

इस बीच, टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहली बार शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज बन गए। वेस्टइंडीज में ऑस्ट्रेलिया ने पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली, जिसमें ट्रेविस हेड नहीं खेले। इसी के साथ उन्होंने अपनी एक साल की बादशाहत खो दी है। वह आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंचने वाले सिर्फ चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं।

रवींद्र जडेजा नंबर वन ऑलराउंडर

जडेजा बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी पांच पायदान ऊपर चढ़कर 29वें स्थान पर, जबकि गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स तीन पायदान की छलांग लगाते हुए ऑलराउंडर्स की फेहरिस्त में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। भारत के ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजों की लिस्ट में आठ पायदान ऊपर चढ़कर 65वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 422 रेटिंग अंकों के साथ जडेजा ऑलराउंडर्स की लिस्ट में शीर्ष पर बने हुए हैं। इस लिस्ट में बांग्लादेश के मेहदी हसन (305 रेटिंग अंक) दूसरे पायदान पर हैं।

ये भी पढ़े-

WCL 2025: Ind vs Pak सेमीफाइनल पर संशय, मैच से पहले स्पॉन्सर कंपनी हटी

वेस्टइंडीज के लिए, ब्रैंडन किंग नौ स्थान की छलांग के साथ संयुक्त रूप से 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शीर्ष सात गेंदबाजों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जैकब डफी शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, जिन्होंने जिम्बाब्वे में त्रिकोणीय सीरीज में छह विकेट लेकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई थी। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस सात स्थान की छलांग के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़े-

वानखेडे स्टेडियम से IPL टीमों की जर्सी चोरी, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

 

 

 

Back to top button