
IND vs BAN: दूसरा टी20 मुकाबला आज, जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा भारत
IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच को टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता था। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 9 अक्टूबर को खेला जाएगा।
दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच ग्वालियर में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत हासिल की थी। इस अहम मैच में भारतीय टीम प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव कर सकती है। वहीं कप्तान सूर्या चाहेंगे कि दिल्ली में बांग्लादेश का बोरिया बिस्तर समेटकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त ली जाए. वहीं बांग्लादेश की कोशिश होगी कि सीरीज में 1-1 से बराबरी की जाए. ऐसे में आइए जानते हैं दूसरे मैच के लिए कैसी होगी प्लेइंग XI।
पिच का कैसा रहा है रिकार्ड
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर गेंदबाजों के लिए रनों की गति को रोकना काफी मुश्किल काम दिखा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी ताकि टारगेट का आसानी से पीछा किया जा सके। इस मैदान पर अब तक 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से सिर्फ 4 बार ही पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब हुई है तो वहीं 9 बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।
बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर टी20 में टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज मयंक यादव और नीतीश रेड्डी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में इन दोनों खिलाड़ियों ने खूब प्रभावित किया है। ऐसे में कप्तान सूर्या चाहेंगे कि वह मयंक और नीतीश को और भी मौके दें। इसके अलावा सीरीज शुरू होने से पहले ही कप्तान ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को लेकर यह घोषणा कर दी थी कि वे दोनों ओपनर की भूमिका में दिखेंगे। इस तरह कम से कम ये चार खिलाड़ी तो दूसरे टी20 में जरूर दिखने वाले है।
India vs Bangladesh 2nd T20I Playing 11-
भारत की दिल्ली टी20 में संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
बांग्लादेश की दिल्ली टी20 में संभावित प्लेइंग 11: परवेज हुसैन इमोन/तंजीद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान





