IND vs NZ: रिंकू सिंह ने फील्डिंग से रचा इतिहास, बनाया ये धांसू रिकॉर्ड

IND vs NZ 4th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच विशाखापट्टनम में खेला गया चौथा मुकाबला भारतीय टीम 50 रनों से हार गई. टीम इंडिया को इस हार से बचान में जिन खिलड़ियों ने सबसे ज्यादा जोर लगाया, उनमें रिंकू सिंह भी शामिल हैं.

IND vs NZ Rinku Singh: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार यानी 28 जनवरी को खेले गए चौथे टी-20 मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया। इस रिकॉर्ड को बनाने में बल्ले या गेंद की नहीं बल्कि हाथों की मुस्तैदी की भूमिका रही। भारतीय टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में (IND vs NZ Rinku Singh) चार शानदार कैच लपककर एक नया इतिहास रच दिया है।

14 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा (IND vs NZ Rinku Singh)

रिंकू सिंह अब भारतीय सरजमीं पर किसी एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में चार कैच लेने वाले पहले गैर-विकेटकीपर खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले भारत में 14 अलग-अलग खिलाड़ियों ने 15 बार एक पारी में तीन कैच लेने का कारनामा किया था। इन खिलाड़ियों में हार्दिक पांड्या (दो बार), विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल थे। रिंकू ने इन सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए इस ‘टाई’ को तोड़ दिया और टॉप पर अपना नाम दर्ज कराया।

 बने भारत से सबसे बड़े कैच लपकू​रिंकू सिंह इस फील्डिंग प्रदर्शन के साथ एक टी20आई मैच में साझा रूप से भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रिंकू से पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज था। रिंकू ने साल 12 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में एक मैच में 4 कैच लपके थे। अब रिंकू रहाणे की बराबरी पर आ गए हैं।

मैच का लेखा जोखा

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 165 रनों पर सिमट गई. कीवी टीम के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की. पहले 8 ओवर तक भारतीय गेंदबाजों को कोई विकेट नहीं मिला. पहली सफलता कुलदीप यादव ने दिलाई. फिर बीच के ओवरों में भारतीय टीम ने वापसी की. न्यूजीलैंड 152 रनों पर 5 विकेट खो चुका था. इस फेज में रिंकू सिंह ने फील्डिंग में कमाल किया. उन्होंने न सिर्फ रन बचाए, बल्कि शानदार कैच भी लपके।

Back to top button