IND vs PAK: आज फाइनल में भारत-पाकिस्‍तान की भिड़ंत, ये फैक्टर्स बन सकते है गेम चेंजर

India vs Pakistan Asia Cup final Match: एशिया कप 2025 समाप्ति पर है। भारत और पाकिस्‍तान ने फाइनल में जगह पक्‍की की। दोनों टीमें एशिया कप के इतिहास में पहली बार फाइनल खेलने उतरेंगी।

India vs Pakistan Asia Cup final Match: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप फाइनल को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. यह हाई वोल्टेज क्रिकेट मैच रविवार, 28 सितंबर 2025 को खेला जाएगा. 41 साल बाद पहली बार एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप स्‍टेज और सुपर-4 में जब यह टीमें टकराई थीं तो बाजी भारत ने मारी थी। ऐसे में टीम इंडिया फाइनल में तीसरी बार पाकिस्‍तान को हराकर खिताब पर कब्‍जा करना चाहेगी।

दुबई की पिच कैसी होगी?

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर अलग-अलग पिच हैं।  हैं। कुछ ऐसी पिचें भी हैं जो स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है और गेंद रुककर भी आती है। उम्मीद जताई जा रही है कि वैसी ही पिच पर एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा। ऐसा हुआ तो गेंदबाजों को फायदा मिलेगा और बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल  मैच अपने स्मार्टफोन पर SonyLIV ऐप पर या सीधे SonyLIV की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा, यह T20I मुकाबला Sony Sports Network पर भी लाइव प्रसारित किया जाएगा।

दो बार भारत से हार चुका पाकिस्तान

ऐसे में टीम इंडिया फाइनल में तीसरी बार पाकिस्‍तान को हराकर खिताब जीतना चाहेगी। वहीं पाकिस्‍तान की कोशिश पिछली 2 हार का बदला लेने पर होगी। इस बीच आइए जानते हैं कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच निर्णायक मैच कब और कहां खेला जाएगा। भारत में इस मैच को क्रिकेट प्रेमी कैसे देख सकते हैं।

ये चार फैक्टर्स हैं
  1. पिच और टॉस से जुड़ा कनफ्यूजन
  2. भारत की ओपनिंग जोड़ी
  3. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज
  4. भारत की स्पिन तिकड़ी
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस राऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफयान मोकिम।

Back to top button