IND vs ZIM: सेमीफाइनल के लिहाज से बेहद खास है ये मैच, जाने टीम इंडिया की प्लेइंग 11

India vs Zimbabwe: भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले का मंच तैयार है। 26 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे टॉस होगा और मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा।

India vs Zimbabwe: एक खराब दिन और बोरिया बिस्तर पैक वाली स्थिति। आज यानी 26 फरवरी 2026 को भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मैच खेला जाना है। चेन्नई के एम चिंदबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होनी है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए आज चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा और इसके बाद कोलकाता में खतरनाक वेस्टइंडीज को भी परास्त करना होगा।

मिडिल ऑर्ड में भी बदलाव की आशंका

वहीं मिडिल ऑर्डर में भी बदलाव की पूरी संभावना है. रिंकू सिंह इस वर्ल्ड कप में फिनिशर की भूमिका में अब तक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं. उनके हालिया स्कोर 6, 1, 11*, 6* और 0 रहे हैं, जिससे टीम को आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने में दिक्कत हुई है. इसके अलावा तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में है. दोनों बल्लेबाज अच्छी शुरुआत तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं. जिसके चलते इन तीनों में से कम से कम दो खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ा सकता है.

संजू सैंमसन की होगी वापसी?

ऐसे में आज के मैच में संजू सैंमसन को मौका मिल सकता है. सैमसन स्पिन के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी करते हैं और चेन्नई की धीमी पिच पर उनका अनुभव टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. वह नंबर 3, 4 या 5 पर बल्लेबाजी करने का विकल्प भी देते हैं, जिससे टीम संयोजन में लचीलापन आता है.

कुलदीप यादव भी बन सकते हैं ट्रंप कार्ड

इसके अलावा चेपॉक की पिच को देखते हुए टीम एक अतिरिक्त स्पिनर को भी शामिल कर सकती है. ऐसी स्थिति में कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. कुलदीप की कलाई की स्पिन बीच के ओवरों में विकेट निकालने में मदद कर सकती है. आज के अहम मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार हो सकती है.

IND vs ZIM T20 World Cup 2026: दोनों टीमें-

भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

जिम्‍बाब्‍वे टीम- सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड एनगारवा।

Back to top button