
IPL 2025: CSK और DC के बीच भिड़ंत, आज बदल सकता है इस टीम का कप्तान…
IPL 2025, CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL मुकाबला आज दोपहर 3:30 बजे से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के कारण इस मुकाबले में कप्तानी की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी को दी जा सकती है।
IPL 2025, CSK vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में आज यानी शनिवार 5 अप्रैल को डबल हेडर है। दिन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। अपने नए कप्तान अक्षर पटेल के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आईपीएल 2025 अभियान की शानदार शुरुआत की है। उसने अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया। वह अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
एमएस धोनी संभाल सकते हैं कमान
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कमान चोटिल ऋतुराज गायकवाड़ की जगह एमएस धोनी संभाल सकते हैं। ऋतुराज गायकवाड़ को पिछले रविवार को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोहनी पर चोट लगी थी। यही वजह है कि सीएसके कप्तान का मेहमान टीम के खिलाफ मैच में खेलना संदिग्ध है।
चेन्नई की पिच स्पिनर के लिए मददगार
चेन्नई की तेज गर्मी में यह मैच खेला जाएगा और जिस तरह से यहां की पिच स्पिनर के लिए मददगार रही है, ऐसे में दोनों टीमों की जीत की संभावना लगभग बराबर है. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव और चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं. कुलदीप यादव का इकोनॉमी रेट अभी तक 5.25 जबकि नूर का 6.83 है. बीच के ओवरों में यह दोनों स्पिनर अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं
ये रहा हेड टू हेड रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आईपीएल इतिहास में अभी तक 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें 19 मुकाबले येलो आर्मी ने जीते हैं, जबकि 11 मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने जीते हैं. इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स (DC) का फॉर्म भी बहुत अच्छा है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अभी भी मोमेंटम प्राप्त करना है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स (DC) चेपॉक के चक्रव्यूह को तोड़ सकती है
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), आर अश्विन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, खलील अहमद।
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेसर मैक्गर्क, फाफ डु प्लेसी, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा,त्रिपुराना विजय।
IPL 2025 : LSG के दिग्वेश पर लाखों का जुर्माना, Rishabh Pant भी लपेटे में…