IPL 2026: RR को मिला CSK का मैच-विनर प्लेयर, नई जर्सी में दिखेंगे संजू सैमसन

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले जिस बड़े ऐलान का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था वह हो गया है। जिसमें अगले सीजन से रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।

IPL 2026 Sanju Samson Retention Confirmed: संजू सैमसन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ गई है। संजू सैमसन IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलेंगे। IPL के सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी साझा की है, “यह ट्रेड, जो रॉयल्स की टीम में किसी विदेशी खिलाड़ी के उपलब्ध न होने के कारण तकनीकी रूप से अटका हुआ था, लेकिन अब BCCI की ओर से मंज़ूरी दे दी गई है. जिसके कारण  राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपने कप्तान संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सौंप दिया है।

RR को मिला CSK का मैच-विनर

इस ऐतिहासिक ट्रेड में RR को मिला IPL इतिहास का बड़ा नाम रविंद्र जडेजा. जडेजा ने अपने IPL करियर की शुरुआत RR से ही की थी और 2008 में टीम को पहला सीजन जिताने का हिस्सा भी रहे. बाद में वे 2012 में CSK से जुड़े और धीरे-धीरे टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल हो गए.

इंग्लैंड के सैम करन (Sam Curran) को RR की टीम में शामिल किया गया है. RR ने जडेजा को 14 करोड़ रुपये की संशोधित कीमत पर ट्रेड किया है. जडेजा के CSK में रिकॉर्ड शानदार रहे-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

अब पीली जर्सी पहनेंगे संजू सैमसन 

संजू सैमसन, जिन्होंने 2013 में RR से अपना IPL सफर शुरू किया था, अगले सीजन से CSK की ओर से खेलते नजर आएंगे. उन्हें उनके मौजूदा 18 करोड़ रुपये कीमत पर ही ट्रांसफर किया गया है. RR में रहते हुए संजू टीम की बल्लेबाजी का सबसे मजबूत स्तंभ बने.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

 

ये भी पढ़े- IPL 2026: इंस्टाग्राम पर ‘लापता’ Ravindra Jadeja, CSK छोड़ने की अटकलें तेज…

अब रवींद्र जडेजा के राजस्थान में आने के साथ संजू चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना हिस्सा बनाने के लिए प्लेयर ट्रेड नियम के अनुसार 18 करोड़ रुपये अपने पर्स से खर्च किए हैं।

ये भी पढ़े- IPL 2026 से पहले मुंबई का बड़ा दांव; ट्रेड में डील शार्दुल ठाकुर को खरीदा

IPL ट्रेड से पहले CSK का Sanju Samson के लिए पोस्ट, इस अंदाज में विश किया बर्थ डे

Back to top button