
BCCI से Mohsin Naqvi ने मांगी माफी, लेकिन Trophy लौटाने से इनकार
Mohsin Naqvi Apologizes to BCCI भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब जीता। इस जीत के बाद एशिया कप ट्रॉफी को लेकर विवाद खड़ा हुआ जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा।
Mohsin Naqvi Apologizes to BCCI: पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने ACC की मीटिंग में बीसीसीआई से माफी मांगी है। मोहसिन ने माफी तो मांग ली, लेकिन उन्होंने अभी भी एशिया कप ट्रॉफी को भारत को वापस करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद एसीसी के ऑफिस आकर ट्रॉफी ले जाएं।
पीसीबी चीफ ने मांगी माफी
ट्रॉफी विवाद के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में बैठक हुई है। जिसमें पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने कहा कि जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। लेकिन उन्होंने भी भी ट्रॉफी और मेडल वापस करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस भी हुई। नकवी ने मांग की सूर्यकुमार यादव दुबई आकर ट्रॉफी ले जाएं। इस पर बीसीसीआई की तरफ से कहा गया कि जब आप उनके सामने थे, तब उन्होंने ट्रॉफी नहीं ली। आपको क्या लगता है कि वह अब आएंगे?
एशिया कप 2025 में भारतीय टीम फाइनल में जीत के बाद जब प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए इंतजार कर रही थी तो नकवी ट्रॉफी देने की जिद पर अड़ गए। चुकी भारतीय टीम ने पहले से साफ कर दिया था कि वह नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं लेंगे। ऐसे में टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के ही स्टेज पर खूब जश्न मनाया। इस दौरान स्टेडियम में नकवी और पाकिस्तान की खूब हूटिंग हुई।





