
ICC ODI Rankings: ICC वनडे रैकिंग में रो-को का जलवा, टॉप-10 में तगड़ा फेरबदल
ICC Rankings Rankings: कोहली और रोहित ने आईसीसी वनडे बैटिंग चार्ट में भारतीय वर्चस्व को और मजबूत किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने तीन मैचों में 302 रन जमाए। इनमें दो शतक शामिल हैं।
ICC Rankings Update: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी वनडे बैटर्स रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं, वे नंबर-1 पर काबिज रोहित शर्मा से केवल 8 अंक पीछे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद कोहली ने यह उपलब्धि हासिल की है। अब न्यूजीलैंड सीरीज में दोनों के बीच नंबर-1 स्थान के लिए ‘RO-KO’ जंग देखने को मिलेगी। कोहली पिछले कुछ समय से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
कोहली का शानदार फॉर्म और रैंकिंग में इजाफा
2021 में पाकिस्तान के बाबर आजम द्वारा नंबर एक स्थान छिनने के बाद कोहली अब पहले पायदान से सिर्फ आठ रेटिंग पॉइंट दूर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने तीन मैचों में 302 रन जमाए। इनमें दो शतक शामिल हैं। सीरीज के आखिरी वनडे में 65* की नाबाद पारी खेलते हुए कोहली ने भारत को जीत दिलाई। इसी प्रदर्शन का असर रैंकिंग में दिखा और वह दो स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गए।
रोहित शर्मा का दबदबा बरकरार
ये भी पढ़े- IND vs SA: हार्दिक और बुमराह के ‘शतक’ से भारत की शानदार जीत; टी20 में बने बड़े रिकॉर्ड
आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में भारतीय टीम के श्रेयस अय्यर को एक स्थान का नुकसान हुआ। वह 10वें पायदान पर खिसक गए। टॉप-10 में न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल को एक स्थान और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को भी एक पोजिशन का घाटा हुआ। दोनों क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर खिसक गए हैं। पांचवें पर शुभमन गिल मौजूद हैं। छठे पर पाकिस्तान के दिग्गज बाबर आजम बरकरार हैं। 9वें पायदान पर एक स्थान की उछाल के साथ श्रीलंका के चरिथ असलंका पहुंचे हैं।
ये भी पढ़े- गर्लफ्रेंड माहिका को गलत एंगल से किया कैप्चर, पैपराजी पर बुरी तरह भड़के पांड्या





