
इंस्टाग्राम पर वापस लौटे Virat Kohli, अचानक गायब हुआ था अकाउंट
Virat Kohli Instagram: विराट कोहली का इंस्टग्राम अकाउंट वापस आ गया है। शुक्रवार की सुबह कई यूजर्स को उनका इंस्टाग्राम अकाउंट मिल नहीं रहा था, जिसके बाद कयास लगाया जा रहा था कि क्या उन्होंने सोशल मीडिया छोड़ दिया है.
Virat Kohli Instagram: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट शुक्रवार तड़के अचानक गायब हो गया था, जिससे 274 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स यानी करीब 27 करोड़ फॉलोअर्स बेचैन हो गए थे। हालांकि, करीब आठ घंटे तक इंस्टाग्राम से गायब रहने के बाद कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट वापस से एक्टिवेट हो चुका है। उनके अकाउंट पर वापस से पोस्ट दिखने लगे हैं और सर्च में भी आ रहा है।
अचानक गायब हुआ था अकाउंट
गुरुवार रात जब फैंस ने विराट कोहली का इंस्टाग्राम पेज खोलने की कोशिश की, तो वहां ‘पेज नॉट अवेलेबल’ का एरर मैसेज आने लगा। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई। किसी को लगा कि विराट ने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है, तो किसी को अकाउंट हैक होने का डर सताने लगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर हैशटैग ट्रेंड करने लगे। फैंस अलग-अलग थ्योरी देने लगे कुछ इसे ‘डिजिटल डिटॉक्स’ (सोशल मीडिया से दूरी) मान रहे हैं, तो कुछ इसे इंस्टाग्राम की तकनीकी खराबी (Glitches) बता रहे हैं। हालांकि, अभी तक विराट या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

किन वजहों से गायब हुआ होगा विराट का अकाउंट
कई बार किसी अकाउंट के गायब होने की वजह इंस्टाग्राम खुद भी हो सकता है. दरअसल, इंस्टाग्राम को अगर किसी अकाउंट पर शक होता है तो वो उसे टेम्परेरी हाइड कर सकता है. विराट कोहली का अकाउंट वेरिफाइड है ऐसे में इसकी संभवना कम दिखती हैअगर किसी अकाउंट से अचानक ज्यादा फॉलो या अनफॉलो, बहुत ज्यादा लाइक और कंमेट होने लगते हैं तो इंस्टाग्राम का सिस्टम उसे बॉट समझ सकता है. विराट कोहली के मामले में ऐसा होनी की उम्मीद बहुत कम है.
यूजर ने किया डिसेबल
कई बार ऐसा भी हो सकता है कि यूजर ने खुद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिसेबल किया हो. बाद में लॉगइन करके उसे रिएक्टिवेट किया जा सकता है. इस दौरान अकाउंट पूरी तरह से गायब हो जाता है और सर्च में भी नहीं आता है.
इंस्टाग्राम का ग्लिच
कुछ मामलों में ये पूरी तरह से इंस्टाग्राम की वजह से होता है. यानी इंस्टाग्राम के सर्वर में किसी दिक्कत या ग्लिच की वजह से भी कुछ यूजर्स के अकाउंट गायब हो सकते हैं. हालांकि, इसका अगर सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं होता है. कई यूजर्स इसकी जद में आते हैं.
एक वजह यूजरनेम में बदलाव भी होती है. यानी यूजरनेम बदलने की वजह से कई बार अकाउंट लोगों को नजर नहीं आता है. इस मामले में ये भी नहीं हुआ है.





