
ENG vs IND: ऋषभ पंत ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, छक्के से पूरा किया शतक
Rishabh pant in ENG vs IND 1st test: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने शतक ठोक दिया।
Rishabh pant in ENG vs IND 1st test: ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार शतक जड़ा। उन्होंने हेडिंग्ले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। पंत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। पंत ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी कर टीम इंडिया की पहली पारी में स्कोर को 400 के पार पहुंचाया।
ऋषभ पंत ने तोड़ दिया धोनी का रिकार्ड
पंत ने इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब पंत के नाम बतौर विकेटकीपर टेस्ट में सात शतक हो गए। धोनी ने बतौर विकेटकीपर भारत के लिए टेस्ट में 6 शतक जमाए थे। पंत ने 7 शतक सिर्फ 76 पारियों में ठोके हैं। वहीं, धोनी ने 144 पारी में 6 शतक जमाए हैं।
रोहित शर्मा को भी छोड़ा पीछे
पंत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए. उन्होंने इस दौरान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा. पहले पंत और रोहित के डब्ल्यूटीसी में एक समान 56-56 छक्के दर्ज थे लेकिन अब पंत ने रोहित को पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़े-
IND vs ENG 1st Test: पहले दिन भारत की धमाकेदार शुरुआत, यशस्वी ने तोड़ा डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड
लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन पंत ने 146 गेंद पर शतक पूरा किया। 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से वह शतक तक पहुंचे। 44वां टेस्ट खेल रहे पंत का यह 7वां शतक है। पंत और गिल के बीच चौथे विकेट के लिए 209 रन की साझेदारी हुई। पंत के टेस्ट शतकों की संख्या और ज्यादा हो सकती थी। वो 90 से 99 के बीच 7 बार आउट हुए हैं।
ये भी पढ़े-
IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला, साई सुदर्शन का डेब्यू





