
Rohit Sharma के साथ बच्चे ने की हद पार, जबरदस्ती कार से बाहर खींचा हाथ…
Rohit Sharma Video Viral: अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि कैसे दो युवा फैंस ने रोहित शर्मा के साथ बदतमीजी की और उस पर रोहित शर्मा ने कैसा रिएक्शन दिया है।
Rohit Sharma Video Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयार हैं। लेकिन इस सीरीज से पहले हाल ही में रोहित शर्मा के साथ ऐसी घटना घटी है जिन्होंने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। इंटरनेट पर रोहित शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके धैर्य की परीक्षा होती दिख रही है। इस वीडियो में कुछ फैंस रोहित के साथ मिसबिहेव करते नजर आ रहे हैं।
रोहित शर्मा के साथ फैंस ने क्या किया
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि रोहित शर्मा कहीं से अपनी कार में निकल रहे थे और इस दौरान अपने फैंस को हाय करने के लिए कार का शीशा नीचे किया और हाथ हिलाया। इसी दौरान नजर आता है कि एक फैन उनके हाथ से हाथ मिला लेता है। इसके बाद जब रोहित शर्मा फिर से हाथ हवा में उठाते हैं तो एक और फैन वहां आ जाता है और दोनों उनके हाथ को पकड़कर जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश करने लेते हैं। इससे रोहित शर्मा भी हैरान हो जाते हैं और अपना हाथ कार के अंदर करके शीशा ऊपर करने लगते हैं और उससे पहले वो उंगली दिखाते नजर आते हैं।
Rohit Sharma is the greatest player of india and misbehaving with him like this is totally inappropriate👍
— Gillfied⁷ (@Gill_Iss) January 4, 2026
विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान हुआ था ऐसा
रोहित शर्मा के साथ हुई एक और घटना जयपुर की है, जहां विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान रोहित शर्मा मुंबई के लिए खेल रहे थे। उत्तराखंड के खिलाफ मैच में रोहित पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें जगमोहन नगरकोटी ने कैच आउट किया। मैदान पर मौजूद रोहित के फैंस अपने चहेते स्टार के इस तरह जल्दी आउट होने से इतने नाराज हुए कि उन्होंने फील्डर जगमोहन नगरकोटी को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया।
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Gill_Iss नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘रोहित शर्मा भारत के सबसे महान खिलाड़ी हैं और उनके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार करना बिल्कुल गलत है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गलत आदमी से पंगा ले लिया।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। livenewindia किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।





