
रोहित शर्मा के वायरल वीडियो पर बवाल…, सोशल मीडिया पर मची खलबली
IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 में 4 अप्रैल को मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई को अपने पिछले मैच में जीत मिली है। जबकि लखनऊ की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था।
IPL 2025: आईपीएल 2025 के बीच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो कह रहे हैं कि उन्होंने जो करना था, वो कर लिया है। मुंबई इंडियंस ने पहले इस वीडियो को शेयर किया, लेकिन बाद में डिलीट कर दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई तरह की बातें हो रही हैं। लोग सोच रहे हैं कि क्या रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच सब ठीक है या नहीं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया वीडियो
पिछले सीजन भी रोहित शर्मा का कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच अभिषेक नायर के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह ये कहते हुए सुने गए थे कि मेरा क्या है। मेरा तो ये लास्ट है। बाद में KKR फ्रेंचाइजी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया था।
Rohit Sharma's Controversial Statement got LEAKED !!
— Dhoni Fan (@chiku_187) April 3, 2025
“Mujhe jo karna tha maine tab barabar se kiya, ab mereko koi jarurat nhi” (probably about his batting for MI) – Rohit while talking to ex MI Coach Zaheer.
MI deleted this video 👀 pic.twitter.com/xys3w3it53
पिछले साल से चल रहा बवाल
दरअसल, पिछले सीजन में हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था। टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इस सीजन में भी हार्दिक पांड्या ही कप्तान हैं। मुंबई इंडियंस ने अब तक सिर्फ एक ही मैच जीता है। रोहित शर्मा भी इस सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। 3 मैचों में उन्होंने 30 रन भी नहीं बनाए हैं।
मुंबई इंडियंस को पांच बार जिताया खिताब
वह आईपीएल में साल 2011 से ही मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 260 मैचों में कुल 6649 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से दो शतक और 43 अर्धशतक निकले हैं। उनकी कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस की टीम पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।
IPL 2025 : लखनऊ में मैच आज MI और LSG का मैच, देखें रूट डायवर्जन प्लान