
IPL 2026: SRH की कप्तानी पर बड़ा ट्विस्ट… कमिंस की जगह ले सकता है ये खिलाड़ी
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) में IPL 2026 से पहले कप्तानी को लेकर बड़ा अपडेट आया है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Pat Cummins के टीम से कब जुड़ने पर अभी साफ तस्वीर नहीं है, इसलिए मैनेजमेंट ने दूसरे विकल्पों पर सोच-विचार शुरू कर दिया है.
IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस के खेलने पर संशय है क्योंकि वह पीठ की चोट से उबर रहे हैं। ऐसे में टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा या ईशान किशन को मिल सकती है। दोनों ही खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और टीम प्रबंधन फिलहाल अंतरिम कप्तान को लेकर फैसला करने की प्रक्रिया में है।
इस खिलाड़ी को मिल सकती है कमान
कुछ रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आईपीएल 2026 में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद मैनेजमेंट ईशान किशन को कप्तानी सौंपने पर चर्चा कर रहा है. कमिंस चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे. वहीं ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया जा सकता है.
ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी, जिसके बाद से वह शानदार फॉर्म में हैं. पहले बतौर ओपनर और फिर नंबर-3 पर उन्होंने प्रभावित किया, वह पहली गेंद से बड़े शॉट लगाने से नहीं हिचकिचाते. आईपीएल 2026 में भी उनका रोल महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और ओपनर्स (अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड) भी आक्रामक शैली के बल्लेबाज हैं.
ये भी पढ़े- IPL 2026: ‘बैसाखी’ के सहारे चलते दिखे हर्षित राणा, आईपीएल की राह मुश्किल..
RCB के लिए भी बुरी खबर
ऑस्ट्रेलिया के एक पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. इस वजह से माना जा रहा है कि दोनों ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स आईपीएल सीजन 19 के शुरूआती मैचों से बाहर हो सकते हैं. हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं.





