
T20 world cup: शुरू हो गया सुपर-8 का रोमांच, टीम इंडिया का पहला मैच किसके साथ?
T20 world cup Semi Final Scenario: ICC टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले शुरू हो रहे हैं. भारतीय टीम ने लगातार सारे मैच जीते हैं और अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भी ऐसा ही खेल दिखाना होगा.
T20 world cup Semi Final Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार, 21 फरवरी से सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं. सुपर-8 स्टेज में सभी टीम चार-चार के 2 ग्रुप में बांटी गई हैं और इस चरण में कुल 12 मैच खेले जाएंगे. 21 फरवरी-1 मार्च तक खेले जाने वाले यही 12 मैच तय करेंगे कि सेमीफाइनल में कौन जाएगा और कौन नहीं. सुपर-8 का फॉर्मेट कुछ ऐसा है कि दोनों ग्रुप की पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में रहने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.
सुपर 8 में किन टीमों से भारत के मुकाबले
रविवार, 22 फरवरी- भारत बनाम साउथ अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद), शाम 7 बजे
गुरुवार, 26 फरवरी- भारत बनाम जिम्बाब्वे, एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई), शाम 7 बजे
रविवार, 01 मार्च- भारत बनाम वेस्टइंडीज, ईडन गार्डन्स (कोलकाता), शाम 7 बजे
कितने मैच जीतकर सेमीफाइनल में मिलेगी एंट्री?
22 फरवरी को ही सुपर-8 में इंग्लैंड और श्रीलंका की भिड़ंत होगी. ये मैच श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा. अभी तक के प्रदर्शन पर गौर करें तो ईशान किशन टीम इंडिया के टॉप स्कोरर रहे हैं. वो अब तक 176 रन बना चुके हैं. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव भी लगातार 30+ स्कोर कर रहे हैं. वरुण चक्रवर्ती अब तक टूर्नामेंट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, जो अब तक कुल 9 विकेट चटका चुके हैं.





