
IND vs NZ: T20 वर्ल्ड कप में फिर से ‘कीवी दीवार ‘, न्यूजीलैंड से नहीं जीता भारत…
IND vs NZ T20 World Cup Final: भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड पर हावी रही है. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को कभी भी हरा नहीं पाई है.
IND vs NZ T20 World Cup Final: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम का टी20 विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 3 ही मैच हुए हैं और तीनों ही मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ये आंकड़ा फाइनल से पहले भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है।
टी20 वर्ल्ड कप में खराब है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
हालांकि T20 वर्ल्ड कप में तस्वीर बिल्कुल अलग है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत अभी तक न्यूजीलैंड को हरा नहीं पाया है. न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में तीनों मौकों पर भारत को परास्त किया है. 2007 के संस्करण में न्यूजीलैंड ने भारत पर 10 रनों से जीत हासिल की थी. वहीं 2016 के संस्करण में भी कीवी टीम ने भारत को 47 रनों से हरा दिया था. फिर टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी.
भारत बनाम न्यूजीलैंड H2H
कुल ‘टी20 इंटरनेशनल मैच: 30
भारत ने जीते: 18
न्यूजीलैंड ने जीते: 11
टाई: 1
नो रिजल्ट: 0
सूर्या की टीम के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका
ऐसे में इन चारों खिलाड़ियों के पास दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप में न सिर्फ पहली जीत दिलाने का मौका है, बल्कि भारत को चैंपियन बनाने का मौका भी है। पुराने आंकड़े या रिकॉर्ड बेहतर करने के लिए होते हैं। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपना रिकॉर्ड ऐतिहासिक रूप से बेहतर कर सकती है। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया कई रिकॉर्ड बना सकती है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की टीम के पास ऐसा करने का अच्छा मौका है।
ये भी पढ़े- IND vs NZ: फाइनल जीतने के लिए टीम इंडिया का ‘टोटका’, बदला होटल और ड्रेसिंग रूम
फाइनल मुकाबले के लिए संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती





