IPL 2026: ‘बैसाखी’ के सहारे चलते दिखे हर्षित राणा, आईपीएल की राह मुश्किल..

IPL 2026: नई दिल्ली में आयोजित बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स समारोह में भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर हर्षित राणा भी पहुंचे थे. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित को 2024-25 सीजन में बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू के लिए अवॉर्ड मिला.

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। कोलकाता को पहले मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा और उसके बाद उन्होंने ब्लेसिंग मुजरबानी को रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया। कोलकाता को शायद एक और रिप्लेसमेंट ढूंढ़ना पड़ सकता है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा का नया वीडियो सामने आया है, जिसने चिंताएं बढ़ा दी हैं।

बैसाखी के सहारे चलते हुए आए हर्षित राणा

इस समारोह में हर्षित राणा बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (मेन्स) का अवॉर्ड लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वह स्टेज तक चलकर नहीं जा सके. ऐसे में आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल खुद नीचे आए और उन्हें सम्मान दिया. इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद उनकी चोट और रिकवरी को लेकर चर्चा और तेज हो गई.

क्या पूरे सीजन से होंगे बाहर?

फिलहाल फ्रेंचाइजी ने हर्षित को लेकर किसी भी तरह का कोई अपडेट नहीं दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए हर्षित फिट हो पाते हैं या नहीं. 

केकेआर का बॉलिंग अटैक कमजोर 

गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स का पेस अटैक कमजोर होता दिख रहा है. पहले टीम को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा था. मुस्तफिजुर की जगह टीम ने ब्लेसिंग मुजारबानी को शामिल किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि हर्षित को लेकर टीम क्या फैसला लेती है. 

हर्षित राणा का आईपीएल करियर 

गौरतलब है कि हर्षित ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 34 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 32 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 25.72 की औसत से 40 विकेट चटका लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट 3/24 का है. 

Back to top button