
MS Dhoni बनने जा रहे पायलट, लेकिन नहीं उड़ा पाएंगे प्लेन…
MS Dhoni pilot training: एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आईपीएल में अभी भी चिन्नई का प्रतिनिधित्व करते हैं. वनडे क्रिकेट में कप्तानी के मामले में रोहित शर्मा का जीत का प्रतिशत एमएस धोनी से बेहतर है।
MS Dhoni pilot training: डीजीसीए-अनुमोदित रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (आरपीटीओ) गरुड़ एयरोस्पेस से अपना कोर्स पूरा किया है, जिसके वे ब्रांड एंबेसडर भी हैं. प्लेन उड़ाने का कोर्स पूरा करने के बावजूद वो प्लेन नहीं उड़ा सकेंगे, क्योंकि उन्होंने ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग पूरी की है. इसके साथ धोनी को अब ड्रोन उड़ाने का लाइसेंस मिल गया है।
धोनी ने खुद साझा की खुशी
मशीनों और नई तकनीकों के प्रति अपने लगाव के लिए जाने जाने वाले धोनी ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने लिखा, ‘खुशी है कि मैंने गरुड़ एयरोस्पेस के साथ अपना डीजीसीए ड्रोन पायलट सर्टिफिकेशन प्रोग्राम पूरा कर लिया है।’ गरुड़ एयरोस्पेस एक डीजीसीए-मान्यता प्राप्त संस्था है, जिसने अब तक 2,500 से अधिक लोगों को ड्रोन पायलट बनने की ट्रेनिंग दी है।
गरुड़ टेक्नोलॉजी ने क्या कहा?
गरुड़ टेक्नोलॉजी ने एक पोस्ट में लिखा, ‘जब दिग्गज नवाचार चुनते हैं, तो वे गरुड़ को चुनते हैं. एमएस धोनी अब डीजीसीए प्रमाणित ड्रोन पायलट हैं, जिन्हें गरुड़ एयरोस्पेस आरपीटीओ में प्रशिक्षित किया गया है. हवाई तकनीक के भविष्य को आकार देने वाले 2500 से ज्यादा प्रमाणित पायलटों में शामिल हों.’
महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि उन्होंने गरुड़ एयरोस्पेस के साथ अपना डीजीसीए ड्रोन पायलट प्रमाणन कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. डीजीसीए द्वारा अनुमोदित आरपीटीओ, गरुड़ एयरोस्पेस ने अपने अनुभवी मास्टर प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में 2,500 से ज्यादा महत्वाकांक्षी पायलटों को प्रशिक्षित किया है. धोनी ने गरुड़ एयरोस्पेस के साथ अपनी यात्रा जारी रखने और इसके विकास का गवाह बनने के लिए अपनी उत्सुकता भी साझा की.
एमएस धोनी आज भी आईपीएल खेलते हैं और एक IPL लीजेंड हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ पांच आईपीएल खिताब जीतकर लीग के सबसे सफल और लंबे समय तक सक्रिय रहने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं।





