
Neeraj Chopra ने पहली बार में ही मारी बाजी, जेवलिन थ्रो के फाइनल में मिली एंट्री
Neeraj Chopra Qualifies for World Athletics Championship 2025 Final: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई कर लिया है. नीरज ने पहले ही थ्रो में अपनी जगह पक्की की.
Neeraj Chopra Qualifies for World Athletics Championship 2025 Final: भारत के जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से देश का नाम रोशन किया है और सभी को हैरान कर दिया है। नीरज चोपड़ा ने 84.85 मीटर के शानदार पहले थ्रो के साथ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। फाइनल में पहुंचने के लिए आवश्यक स्कोर 84.50 था और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने आसानी से इससे अधिक अंक प्राप्त कर लिए।
फाइनल में पाकिस्तान से सामना
नीरज चोपड़ा के पास पाकिस्तान के अरशद नदीम से पेरिस ओलंपिक का बदला लेने का अच्छा मौका होगा। अरशद ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 92.97 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था। वहीं नीरज को 89.45 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा था। हालांकि, अब उनके पास वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अरशद से बदला लेने का अच्छा मौका है।
नीरज चोपड़ा ने फेंका 84.85 मीटर दूर भाला
नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए 84.50 मीटर से ज्यादा दूरी का भाला फेंकना था. वहीं नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में ये मार्क पार कर लिया और 84.85 मीटर की दूरी का भाला फेंका. नीरज चोपड़ा के साथ उनके ग्रुप में 6 एथलीट थे, लेकिन भारत के इस जाबांज खिलाड़ी के अलावा कोई भी एथलीट पहले राउंड में ये मार्क पार नहीं कर पाया.
ये भी पढ़े-
ICC Rankings: वरुण चक्रवर्ती ने रच दिया इतिहास, बन गए दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज…
नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंचने के बाद विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दो बार जीतने वाले इतिहास के तीसरे पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बनने का लक्ष्य रखेंगे। चेक गणराज्य के दिग्गज जान ज़ेलेज़नी (1993, 1995), जो अब चोपड़ा के कोच हैं, और पीटर्स (2019, 2022) अन्य दो खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार दो बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता है।
ये भी पढ़े-
बैडमिंटन खिलाड़ी बनी मसीहा; किया 30 लीटर ब्रेस्ट मिल्क दान, जानिए वजह…





