Neeraj Chopra ने लिया जर्मन खिलाड़ी से बदला, गोल्डन बॉय ने जीता पेरिस डायमंड लीग

Neeraj Chopra: नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 88.16 मीटर का जबरदस्त थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं जर्मनी के जूलियन वेबर ने 87.88 मीटर का थ्रो किया और वह दूसरे स्थान पर रहे।

Neeraj Chopra: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 88.16 मीटर के थ्रो के साथ ‘पेरिस डायमंड लीग 2025’ (Paris Diamond League-2025) में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। पहला स्थान हासिल करने के बाद नीरज चोपड़ा ने आगामी प्रतियोगिताओं में 90 मीटर थ्रो करने की प्रतिबद्धता जताई है। फ्रांस की राजधानी में पोडियम के शीर्ष पायदान पर पहुंचने के बाद चोपड़ा ने अपनी खुशी व्यक्त की।

गोल्डन बॉय की शानदार वापसी

उन्होंने ब्रॉडकास्टर से कहा, “आज मैं शुरुआत से बहुत खुश था, क्योंकि मेरी रन-अप तकनीक बहुत अच्छी थी और सब कुछ सही था। हालांकि, मुझे लगा कि आज मेरा शरीर बहुत ज्यादा बाईं ओर जा रहा था। मैं अपने चेस्ट से भाला फेंकने की कोशिश कर रहा था, इसलिए आज मेरी तकनीक इतनी अच्छी नहीं थी। हालांकि, मेरी रन-अप तकनीक सही थी। पहला थ्रो सच में शुरुआत के लिए अच्छा था। मैं आज 88 मीटर और ‘वांडा डायमंड लीग’ में इतने लंबे समय के बाद जीत से बहुत खुश हूं।”

दो साल बाद जीता डायमंड लीग खिताब

शनिवार को स्टेड चार्लेटी में अपने पहले ही प्रयास में 88.16 मीटर की शक्तिशाली थ्रो के साथ, चोपड़ा ने दो साल बाद अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता। इस लीग में उन्होंने जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ दिया, जो 87.88 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ब्राजील के लुइस मौरिसियो दा सिल्वा ने 86.62 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़े-

ISSF World Cup: आर्य-अर्जुन ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

27 वर्षीय चोपड़ा ने डायमंड लीग में अपने डेब्यू को याद किया, जो 2017 में पेरिस में हुआ था। नीरज चोपड़ा ने 16 मई को डायमंड लीग के दोहा लेग में 90 मीटर के निशान को पार करने के बाद इस सीजन में निरंतरता बनाए रखने की कसम खाई है। वेबर ने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में चोपड़ा को हराया था जिसमें चोपड़ा ने 90 मीटर से ऊपर का थ्रो फेंका था। वेबर ने आखिरी थ्रो 91.06 मीटर का फेंककर पहला स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़े-

IND vs ENG 1st Test: पहले दिन भारत की धमाकेदार शुरुआत, यशस्वी ने तोड़ा डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड

Back to top button