
KL Rahul पर पत्नी अथिया शेट्टी ने लुटाया प्यार, बोलीं- ‘उफ्फ यह लड़का’
KL Rahul in IPL 2025 : दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने गुरुवार को आरसीबी के खिलाफ 93 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उनकी इस पारी पर अब उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने प्यार लुटाया है।
KL Rahul in IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 93 रन बनाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। अभिनेत्री अथिया शेट्टी अपने पति, क्रिकेटर केएल राहुल की प्रशंसा करती नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर कर अपने प्रेम का इजहार किया।
राहुल पर आथिया ने यूं लुटाया प्यार
आथिया ने राहुल के लिए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘यह लड़का, उफ्फ।’ अपनी इस मैच जिताऊ पारी के बाद राहुल ने कहा कि वह एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को सबसे बेहतर तरीके से जानते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह मेरा मैदान है। यह मेरा घर है। मैं इसे किसी और से बेहतर जानता हूं। यहां खेलने में काफी मजा आया।’ मैच में राहुल ने तेज गेंदबाज यश दयाल की गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम की जीत पर मुहर लगाई।
बता दें, राहुल और अथिया ने जनवरी, 2023 में शादी की थी। वहीं, नवंबर 2024 में प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की थी। सेलिब्रिटी जोड़े ने 24 मार्च को इंस्टाग्राम पर खुशखबरी साझा करते हुए बताया था कि उनके घर नन्ही परी आई है।
बल्लेबाज केएल राहुल के बारे में बता दें कि वह आईपीएल 2025 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की ओर से खेल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल के कप्तान अक्षर पटेल हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर राहुल के आगमन के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, “डियर केएल राहुल, आपका अपने घर में और दिल्ली में स्वागत है।”