धोनी-साक्षी ने खास अंदाज में सेलिब्रेट की Wedding Anniversary, विडियो सोशल पर वायरल

MS Dhoni Sakshi Marriage Anniversary: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी 4 जुलाई को अपनी 15वीं एनिवर्सरी मना रहे हैं। साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर पोस्ट शेयर किया।

MS Dhoni Sakshi Marriage Anniversary: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी अपनी 15वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस अवसर को पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट इंस्टाग्राम पर किया. इस वीडियो में धोनी और साक्षी केक काट रहे हैं और एक दूसरे को खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई दिए।

फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

धोनी और साक्षी का केक काटते हुए वीडियो फैंस को काफी पंसद आर रहा है। फैंस इस वीडियो पर काफी प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो में धोनी और साक्षी के अलावा एक पालतू जानवर भी दिखाई दे रहा है। इस वीडियो पर अब फैंस तरह-तरह की कमेंट करके दोनों को बधाई दे रहे हैं।

जहां भी माही ने कदम रखे वह सफलता का सोना बन गया, उन्होंने हर अनहोनी को होनी में बदल दिया, लेकिन कहते हैं ना हर कामयाब मर्द के पीछे एक औरत का हाथ होता है। ऐसा ही कुछ धोनी के साथ भी हुआ। धोनी की जिंदगी के बारे में पूरी दुनिया ने फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में देखा ही है, लेकिन फिल्म से ‘थाला’ की जिंदगी थोड़ी अलग रही। पहले प्यार को हमेशा के लिए खो देने के बाद उनके जीवन में साक्षी ने कदम रखा और वह उनके लिए लेडी लक बन गईं।

Back to top button