Hulk hogan की मौत से WWE जगत में शोक की लहर, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Hulk Hogan Passed Away: WWE के दिग्गज हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मौत के बात WWE जगत सदमें में है। कई स्टार रेसलर्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Hulk Hogan Passed Away: WWE के स्टेज पर हल्क होगन के नाम से मशहूर टेरी यूजीन बोलिया ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्हें 71 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। टीएमजेड स्पोर्ट्स के अनुसार गुरुवार की सुबह फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर स्थित हल्क होगन के घर पर डॉक्टर्स को बुलाया गया. कुश्ती के इस दिग्गज के घर के बाहर पुलिस की कई गाड़ियां और आपातकालीन चिकित्साकर्मी मौजूद थे. हल्क होगन को स्ट्रेचर पर लादकर एम्बुलेंस के जरिए हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका

रेसलर हल्क होगन का निधन (Hulk Hogan Dies)

हल्क होगन की मौत की पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि WWE ने एक्स हैंडल पर की थी। ये खबर जैसे ही सामने आई हर कोई हैरान रह गया। फैंस इमोशनल हो गए। इसी बीच वरुण धवन ने भी इंस्टाग्राम पर अपने दिल की बात लिखी और रेसलर को श्रद्धांजलि दी। एक्टर ने लिखा, “आपने एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया है हल्कस्टर। RIP।”

पहले रेसलमेनिया में लड़े

होगन WWE के पांच दशक के इतिहास में सबसे बड़े स्टार थे। 1985 में हुए पहले रेसलमेनिया में वे मुख्य आकर्षण थे। इस इवेंट में उन्होंने आंद्रे द जाइंट और रैंडी सैवेज से लेकर द रॉक और अब कंपनी के चेयरमैन विंस मैकमोहन तक का सामना किया। होगन ने छह WWE चैंपियनशिप जीतीं और 2005 में सिल्वेस्टर स्टेलोन द्वारा WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किए गए।

होगन ने तीन शादियां की थीं। उनके परिवार में उनकी मौजूदा पत्नी स्काई डेली, एक बेटा निक और एक बेटी ब्रुक हैं। उनके जाने से कुश्ती जगत में एक युग का अंत हो गया है। उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें हमेशा याद रखेंगे। हल्क होगन का नाम हमेशा WWE के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से दुनिया भर में पहचान बनाई। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

 

Back to top button