
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7565 पदों पर भर्ती, SSC ने जारी किया विज्ञापन
Delhi Police Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सोमवार को एक विज्ञापन जारी किया. जारी सूचना में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7565 पदों पर भर्ती की जानकारी है. आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर तय की गई है. ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं.
आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है. स्नातक व परास्नातक अभ्यर्थियों को आयोग 2 से लेकर पांच फीसदी तक अतिरिक्त अंक देगा. परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होगी, जो दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में आयोजित हो सकती है. लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें सामान्य अध्ययन के 50, बुद्धि क्षमता के 25, गणित के 15 और कंप्यूटर ज्ञान के 10 प्रश्न शामिल होंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है और गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे.
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के अलावा फिजिकल टेस्ट भी शामिल होगा. विशेष श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम पांच से दस प्रतिशत तक अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे. आवेदन पत्र भरने में गलती होने पर 21 से 31 अक्टूबर के बीच सुधार का अवसर दिया जाएगा.
पात्रता
- शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास
- आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
- पुरुष उम्मीदवारों के पास LMV ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य
चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE)
- शारीरिक दक्षता व माप-तौल परीक्षा (PE&MT)
- मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन
एग्जाम पैटर्न
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 100 (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का)़
- समय: 90 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर
अंक वितरण
- सामान्य ज्ञान/करेंट अफेयर्स: 50 अंक
- रीजनिंग: 25 अंक
- गणित: 15 अंक
- कंप्यूटर ज्ञान: 10 अंक
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 22 सितम्बर 2025
- अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2025
- शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2025





