करूर चुनावी रैली में भगदड़… 41 मौतें, अभिनेता विजय पड़ सकते है मुश्किल में

Karur Stampede: तमिलनाडु के करूर में शनिवार शाम तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की चुनावी रैली के दौरान हुई भगदड़ ने बड़ा तांडव मचा दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

राहुल गांधी ने जताई संवेदना
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने फोन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से बात करके हालात की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने टीवीके अध्यक्ष और अभिनेता-राजनेता विजय से भी बातचीत की और उनके समर्थकों की मौत पर संवेदना प्रकट की।

हादसे का मंजर

  • यह हादसा उस वक्त हुआ जब करूर में विजय का भाषण सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े।
  • भीड़ क्षमता से ज्यादा हो जाने और बिजली गुल हो जाने से अचानक अफरा-तफरी मच गई।
  • संकरी गलियों में लोग फंस गए, कई लोग कुचले गए, जबकि कुछ बेहोश होकर गिर पड़े।
  • रविवार देर रात वेलुसामीपुरम निवासी एक महिला की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 41 हो गया।

शवों की पहचान और घायल
रविवार रात तक 34 शवों की पहचान की जा चुकी थी और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
अस्पतालों में भर्ती घायलों का इलाज जारी है। कई को गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में रखा गया है।

यह भी पढ़ें…

BSNL का स्वदेशी 4G नेटवर्क लॉन्च, पीएम मोदी ने अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM Modi ने की मुआवजे की घोषणा

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्हें करूर में हुई दुखद जनहानि से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना को “हृदय विदारक” बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें…

चोरी के शक में महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद दो गिरफ्तार

जांच और आगे की कार्रवाई
स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि अव्यवस्था और बिजली गुल होना भगदड़ की बड़ी वजह बनी। प्रशासन भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधन की कमियों का आकलन कर रहा है।

यह भी पढ़ें…

दंतेवाड़ा में बड़ी सफलता… 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, कई प्रमुख कमांडर शामिल

Back to top button