फ्लोरल प्रिंट की ऑर्गेंजा साड़ी में दिखा जान्हवी कपूर का किलर लुक्स

All photo credit Janhvi Kapoor instagram

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की स्टार पुत्री जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं जान्हवी ने हाल ही में फ्लोरल प्रिंट साड़ी में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जान्हवी अपने लेटेस्ट फोटोशूट में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

बड़ी-बड़ी आंखों के साथ जान्हवी ने फैंस के दिल पर सीधा वार किया है। जान्हवी ने व्हाइट डीप नेक के साथ फ्लोरल प्रिंट की ऑर्गेंजा साड़ी में किलर लुक्स देते हुए फोटोज इंस्टाग्राम पर अपलोड की हैं।

जान्हवी कपूर की लेटेस्ट आउटफिट से इस वेडिंग सीजन में इंस्पिरेशन लिया जा सकता है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट में 6 फीट की ऑर्गेंजा साड़ी के साथ सिलवर ज्वैलरी कैरी की है।

न्यूड ब्राउन लिप शेड के साथ जान्हवी ने आंखों में काजल लगाया है। जान्हवी ने हल्का मेकअप करके माथे पर छोटी ब्लैक बिंदी लगाई है। जान्हवी का यह लुक फैंस काफी पंसद कर रहे हैं।

जान्हवी के इस लुक को जो फैंस कैरी करना चाहते हैं वह जान लें कि इस साड़ी की कीमत 19,800 रुपये है। जान्हवी कपूर ने लेटेस्ट फोटोज में जो साड़ी पहनी है वह रॉ मैंगो की है।

वेडिंग सीजन में इस तरह की फ्लोरल प्रिंट साड़ी काफी खूबसूरत लुक दे सकती है।वहीं साड़ी की कीमत उसके लुक्स को पूरी तरह से जस्टिफाई भी करती है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर फिल्ममेकर करण जौहर की दोस्ताना 2 में लीड रोल में दिखाई देंगी। जान्हवी कपूर गुड लक जैरी में भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी।

हाल ही में जान्हवी ने फिल्म मिली की शूटिंग पूरी की है। इसके बाद जान्हवी कपूर राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में भी काम करेंगी।

Back to top button