सरकारी दफ्तर में अफसर के ठुमके…लिपिस्टिक लगाकर ओढ़ी चुनरी

Roadways officer dance viral: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो गए, जिसके चलते आला अधिकारियों को एक्शन लेना पड़ा।

Roadways officer dance viral: राजस्थान रोडवेज के भरतपुर डिपो और लोहागढ़ डिपो कार्यालय में तैनात दो प्रशासनिक अधिकारियों के सरकारी दफ्तर में रासलीला रचाने का वीडियो वायरल हो गया। लोगों तक वीडियो के पहुंचते ही प्रशासन भी एक्टिव हो गया और दोनों अधिकारियों को कार्यमुक्त करते हुए एपीओ कर गया है। साथ ही अधिकारियों के रवैये पर भी सवाल उठने लगे। सोशल मीडिया पर अधिकारियों की हरकतों को लेकर कुछ लोग मजाक उड़ाते भी दिखे।

ऑफिस में गाने और डांस का वीडियो वायरल

भरतपुर डिपो के प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार और लोहागढ़ डिपो की अधिकारी गायत्री देवी अपने कार्यालय में गाना गाते और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील कुमार गाना गा रहे हैं जबकि गायत्री देवी उनका वीडियो बना रही हैं। एक अन्य क्लिप में गायत्री देवी सुनील कुमार को चुनरी ओढ़ाकर तिलक और लिपस्टिक लगाती दिखाई दे रही हैं।

bharatpur bus depot video

कार्यालय जैसे सार्वजनिक और व्यावसायिक स्थान पर इस तरह के व्यक्तिगत और आपत्तिजनक कृत्य को अनुशासनहीनता माना गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो गए, जिसके चलते आला अधिकारियों को एक्शन लेना पड़ा।

भरतपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक शक्ति सिंह ने पुष्टि की है कि दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई स्पष्ट रूप से अनुशासनहीनता के आरोपों पर की गई है। इसके अलावा यह पता लगाने के लिए एक आंतरिक जांच भी शुरू की गई है कि ये वीडियो कब रिकॉर्ड किए गए थे और क्या इस कृत्य में कोई अन्य कर्मचारी भी शामिल था। रोडवेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यस्थल पर इस तरह के आचरण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जांच के आधार पर आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

  • Beta

Beta feature

Back to top button