DMK: सांसद ए. राजा के बिगड़े बोल, ‘राम’ और ‘भारत माता’ पर दिया विवादित बयान?

तमिलनाडु के डीएमके से सांसद ए. राजा के विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत कभी एक राष्ट्र नहीं रहा, बल्कि यह एक उपमहाद्वीप है साथ ही उन्होंने तमिल में दिए अपने भाषण में भगवान राम के प्रति जहर उगला है। वह कहते हैं कि उन्हें ‘राम का दुश्मन’ करार भी दिया जाता है तो उन्हें और उनकी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बीजेपी ने इस बयान को नफरती भाषण बताया है।

इमेज क्रेडिट: सोशल मीडिया

जय श्री राम नारे पर डीमएके नेता ए राजा की टिप्पणी के बाद भाजपा की तरफ से कड़ी प्रतिक्रया आई है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ए राजा ने कहा है कि वह जय श्री राम और भारत माता की जय को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खरगे, ए राजा की बात से सहमत हैं। रविशंकर प्रसाद ने आगे सवाल उठाया कि क्या डीएमके को किसी अन्य धर्म के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करनी चाहिए? उन्होंने कहाकि हम सभी धर्मों का आदर करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन भी सवाल उठाए।

क्या कहा है ए राजा ने
अमित मालवीय ने उस भाषण का वीडियो शेयर किया है, जो ए राजा तमिल में दिया है। अमित मालवीय ने इसके कैप्शन में भाषण का अंग्रेजी अनुवाद भी लिखा है। इसके मुताबिक ए राजा अपने भाषण में कह रहे हैं कि भारत एक देश नहीं है। भारत कभी भी एक देश नहीं हो सकता। एक देश होने का मतलब एक भाषा, एक परंपरा और एक संस्कृति। ऐसे में भारत एक देश नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है। इसके आगे वह कहते हैं कि तमिलनाडु एक देश है क्योंकि यहां एक भाषा मलयालम है। ओडिशा एक देश है क्योंकि वहां एक भाषा है। यह सभी देश मिलकर एक भारत बनाते हैं। ऐसे में भारत एक देश नहीं है, यह एक सबकांटिनेंट है। यहां बहुत सारी परंपराएं और कल्चर हैं। 

भारत एक राष्ट्र नहीं है, बल्कि एक उपमहाद्वीप है जहां कई प्रथाएं और परंपराएं मौजूद हैं।

ए. राजा, डीएमके नेता

ए राजा अपने भाषण में आगे कहते हैं...

कि तमिलनाडु का कल्चर अलग है, केरल का अलग है और दिल्ली का अलग है। आगे कहते हैं कि मणिपुर में लोग कुत्ता खाते हैं। यह उनका कल्चर है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यह सब केवल हमारे दिमाग में है। अमित मालवीय के मुताबिक ए राजा आगे कहते हैं कि आगे राम को स्वीकार न करने की बात कहते हैं। राम को लेकर वह कहते हैं कि अगर आप कहते हैं कि यह भगवान है तो हमें जय श्री राम और भारत माता कभी स्वीकार नहीं है। तमिलनाडु इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। ए राजा वहां मौजूद लोगों से कहते हैं कि जाइए कहिए कि आप राम के दुश्मन हैं। मुझे रामायण और भगवान राम में कोई आस्था नहीं है।

ये भारत के खात्मे की बात करते हैं। ये लोग भारतीय संस्कृति को नष्ट करना चाहते हैं।

अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री

अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर के मुख्य पुजारी रमेश दास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘डीएमके नेता ने जो कुछ कहा है, वह अति निंदनीय है। पूरी दुनिया ‘राम मय’ है। हम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से इसकी शिकायत करेंगे।’

Back to top button