
UP News: सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे पर चाकू से किया वार, कैश-गहने लेकर चाचा संग फरार
UP News: यूपी के हाथरस में दुल्हन ने सुहागरात में पति पर चाकू से हमला कर पूरे परिवार को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया. करीब 15 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई।
UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स खुशी-खुशी शादी कर दुल्हन ले आया. बेचारे को क्या पता था कि जिसके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी साथ बिताने का सपना देख रहा है वो कुछ घंटों के लिए ही साथ है. दरअसल, शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन घर से रफूचक्कर हो गई. अब ससुरालवाले सिर पीट रहे हैं और सदमे में हैं. इस पर दूल्हे ने नई नवेली दुल्हन के जेवर व नगदी लेकर फरार हो जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर कोतवाली सदर में थी।
पति पर चाकू से किया हमला, दी धमकी
बताया जा रहा है कि सुहागरात में मोनिका ने अपने पति सुनील पर चाकू से हमला कर दिया और उसे दूर रहने की धमकी दी, जिससे वह भयभीत होकर अलग बिस्तर पर सो गया और अगले दिन उसने अपने ससुराल पक्ष को पूरी बात बताई. समझाने-बुझाने का दौर चला, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।
ये भी पढ़े- चर्चित ‘शाइन सिटी’ मामले का प्रमुख आरोपी राशिद नसीम दुबई में गिरफ्तार
कैश और जेवरात लेकर हो गई फरार
आरोप है कि 25 फरवरी की शाम युवती ने पूरे परिवार के लिए खाना बनाया और बड़े प्यार से सभी को खिलाया. खाना खाने के कुछ देर बाद परिवार के लोग बेहोश हो गए. इसी दौरान वह घर में रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने के जेवर, 4 से 5 लाख रुपये की चांदी और 18 हजार रुपये कैश लेकर फरार हो गई.
ये भी पढ़े- लोकभवन के बाहर आत्मदाह की कोशिश से हड़कंप… पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना
सुबह जब सुनील की आंख खुली तो वह घर से गायब थी और घर का मेन गेट खुला मिला. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि मोनिका अपने रिश्ते के चाचा सुग्रीव के साथ नया आशियाना बसाने के लिए फरार हो गई. पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.
ये भी पढ़े- UP News: कांग्रेस नेता की हैवानियत… महिला की हत्या कर तेजाब से जलाया





