
CM Yogi Japan Visit: दंडवत प्रणाम कर पढ़ा श्लोक, बच्चे से मिलकर गदगद CM योगी
CM Yogi Japan Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर निवेश बढ़ाने पहुंचे हैं। इस दौरान यामानाशी में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। बच्चों ने सीएम योगी के पैर हुए और श्लोक सुनाया।
CM Yogi Japan Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय जापान दौरे पर हैं. इस दौरान एक बेहद दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली, जहां यमुनाशी की ओर जाते समय रास्ते में ही भारतीय मूल के लोग उनसे मिलने पहुँच गए, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे. इन बच्चों ने सीएम योगी को दंडवत् होकर प्रणाम किया और उनके पैर छुए. इसके बाद इन बच्चों ने उन्हें संस्कृत में श्लोक भी सुनाए. सीएम योगी आदित्यनाथ का भारतीय मूल के बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात का ये वीडियो भी सामने आया है।
सीएम के छुए पैर, सुनाया श्लोक
विदेश की धरती पर अपने राज्य के मुख्यमंत्री को देखकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से संवाद करते हुए उनका हालचाल जाना और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। मुलाकात के दौरान एक भावुक दृश्य तब सामने आया जब छोटे-छोटे बच्चों ने पारंपरिक भारतीय रीति से मुख्यमंत्री के चरण स्पर्श किए और संस्कृत के श्लोकों का उच्चारण किया। सीएम योगी ने बच्चों को चॉकलेट दी।
#WATCH | Japan | On the way to Yamanashi, UP CM Yogi Adityanath met people and children of Indian origin living in Japan and talked to them. The children touched CM Yogi’s feet and recited shlokas. Later, the CM gifted chocolates to the children. pic.twitter.com/XR9WVCr0Gx
— ANI (@ANI) February 26, 2026
विदेश में रहते हुए भी भारतीय संस्कृति और संस्कारों की यह झलक सभी के लिए गर्व का विषय बनी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री भी बच्चों के स्नेह से अभिभूत नजर आए और उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भेंट की, जिससे माहौल और भी आत्मीय और खुशगवार हो गया।
इससे पहले सीएम योगी ने जापान में भारतीय मूल के समुदाय को भी संबोधित किया, जिसमें उन्होंने बीजेपी सरकार में हुए कामों को गिनाया. मुख्यमंत्री ने पहले की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यूपी की पहचान कर्फ्यू, दंगों और बिजली संकट से होती थी, जबकि अब यह त्योहारों और विकास के लिए जाना जाता है.
निवेश और औद्योगिक सहयोग पर जोर
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पहले ही दिन टीम यूपी को बड़ी सफलता मिली। विभिन्न जापानी कंपनियों के साथ लगभग 11 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। जिसमें कई कंपनियां शामिल हैं। इन समझौतों के तहत कृषि उपकरण, ऑटोमोबाइल कंपोनेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीकों के क्षेत्र में निवेश प्रस्तावित है। इससे प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
बता दें कि सीएम योगी का जापान दौरा आज खत्म हो रहा है. जिसके बाद वो भारत वापसी के लिए निकलेंगे. सीएम योगी का ये दौरा यूपी में निवेश और रोज़गार की दृष्टि से बेहद अहम रहा है. इस दौरान उन्होंने कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की और यूपी में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया. सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार में राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और क़ानून व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर काम किया गया है.





