शेयर बाज़ार में जबदस्त बढ़त, क्लोजिंग के समय निफ्टी 25200 के पार, सेंसेक्स 595…

Share market: आज कारोबार के अंत में सेंसेक्स 594.95 अंक चढ़कर बंद हुआ. इस तरह से देखें तो सेंसेक्स 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 82,380.69 अंक पर जाकर क्लोज हुआ. वहीं निफ्टी 169.90 अंक की बढ़त के साथ 0.68 फीसदी ऊपर उठकर 25,239.10 के स्तर पर बंद हुआ.

मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर जाकर बंद हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी ने दम दिखाया और एक प्रतिशत का उछाल मारा. 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स की बात करें तो सेंसेक्स 594.95 अंक यानी कि 0.73 प्रतिशत उछला और 82,380.69 अंक पर जाकर बंद हुआ. वहीं 50 शेयरों वाला सूचकांक एनएसई का निफ्टी फिफ्टी 169.90 अंक चढ़ा. इस तरह से निफ्टी 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,239.10 अंक पर जाकर बंद हुआ.

एनएसई पर आज 3,152 शेयरों में ट्रेडिंग हुई, जिनमें से 2,005 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. इसके साथ ही 1,059 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं 88 स्टॉक के रेट में कोई अंतर नहीं आया.

टॉप गेनर शेयर:
टॉप गेनर शेयरों की बात करें तो कोटक महिंद्रा का शेयर करीब 50.90 रुपये की तेजी के साथ 2,021.70 रुपये के स्तर पर बंद हुए. लार्सन के स्टॉक्स 81.60 रुपये की तेजी के साथ 3,667.80 रुपये पर क्लोज हुए.

मारुति सुजुकी का शेयर 308 रुपये की तेजी के साथ 15,573 रुपए पर जाकर ठहर गया. भारती एयरटेल का शेयर आज 35 रुपये की तेजी के साथ 1,939.50 रुपये के स्तर पर जाकर ठहर गया. वहीं टाटा स्टील का शेयर 2.79 रुपए बढ़कर 172.02 रु. के स्तर पर जाकर रुका.

टॉप लूजर:
अब बात आज के टॉप लूजर शेयर्स की बात करते हैं. श्रीराम फाइनेंस का शेयर तकरीबन 5.55 रु. की गिरावट के साथ 618.10 रु. पर बंद हुआ. एशियन पेंट्स का शेयर 21.70 रु. नीचे गिरकर 2,480.90 रुपये के स्तर पर जाकर क्लोज हुआ.

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर 10.50 रुपये की गिरावट के साथ 1,092.10 रुपए पर जाकर रुक गया. एचडीएफसी लाइफ का शेयर 2.85 रु. लुढ़क कर 774.35 रु. पर जाकर ठहर गया.

Back to top button