
स्ट्रॉबेरी- फल एक, फायदे अनेक; आहार में जरूर करें शामिल

स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जो विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है। इस खट्टे-मीठे फल के कई फायदे हैं, जैसे सूजन को कम करना, ब्लड शुगर को कंट्रोल करना, दिल की बीमारियों के खतरे को कम करना।
हालांकि कई लोग इस फल को खाने से कतराते हैं, उन्हें लगता है की इससे वजन बढ़ सकता है। जबकि यह फल वेट लॉस में मदद कर सकता है।
जानते हैं इस फल के फायदे-
स्ट्रॉबेरी में न्यूट्रिएंट्स
स्ट्रॉबेरी विटामिन, जीरो कोलेस्ट्रॉल, पॉलीफेनोल, एंटीऑक्सिडेंट, फैट फ्री और पोटेशियम और मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है।
यह विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।
स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी एंजाइमों से भरा होता है और इसमें पर्याप्त फाइबर भी होता है जो वजन बढ़ने से रोकता है व पाचन में मदद करता है।
कैसे करता है वेट लॉस
स्ट्रॉबेरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है, साथ ही इसमें ज्यादा मात्रा में पानी भी होता है।
इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
रिपोर्ट्स की माने तो एक कप यानी 150 ग्राम स्ट्रॉबेरी में केवल 50 कैलोरी होती है, 3.3 ग्राम फाइबर और 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।
ये नेचुरली स्वीट होती है, लेकिन यह आपके शरीर को एक संतरे से अधिक विटामिन सी देती है।
कई स्टडी बताती हैं कि कम ग्लाइसेमिक खाने से वजन घटाने को बढ़ावा मिल सकता है। ऐसे में स्ट्रॉबेरी वेट लॉस में फायदेमंद है।
कैसे करें इसे वेट लॉस डायट में शामिल
स्ट्रॉबेरी को स्नैक्स के तौर पर एंजॉय किया जा सकता है।
सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं।
ओट्स या दही में डाल कर भी खा सकते हैं।
लो फैट मिल्क का शेक बनाकर भी पी सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी के बेनिफिट्स
स्ट्रॉबेरी ब्लड शुगर का लेवल कम करने में मदद करती है।
टाइप 2 डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
पाचन में मदद करती है।
स्ट्रॉबेरी स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है।