गौतमबुद्धनगर में ड्रग्स पर कड़ी कार्रवाई… पुलिस ने करोड़ों की मादक सामग्री किये नष्ट

Noida Police: कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 149 मामलों में जब्त किए गए कुल 846.3091 किलोग्राम मादक पदार्थों को नियमानुसार अधिकृत एजेंसी के माध्यम से नष्ट किया गया। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 करोड़ 29 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत यह विनष्टीकरण प्रक्रिया पूरी की गई, जिसकी निगरानी डीसीपी नारकोटिक्स शैव्या गोयल, एसीपी अपराध उमेश यादव और एसीपी लाइन्स राकेश प्रताप सिंह ने की।

कई थानों से बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद
विभिन्न थानों से गांजा, डोडा, चरस, एमडीएमए और डायजापाम गोलियों सहित कई तरह के नशीले पदार्थ जब्त किए गए। इसमें सबसे बड़ी बरामदगी थाना सेक्टर-58 से हुई, जहां से 761 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है।

यह भी पढ़ें…

UP News: निजी फोटो वायरल करने की दी धमकी, लखनऊ में पत्नी ने पति पर कराई FIR

अन्य प्रमुख बरामदगियों में शामिल हैं—

  • थाना सेक्टर-49: 28.810 किग्रा गांजा, 2.925 किग्रा चरस, 8.27 मिली एमडीएमए, 100 डायजापाम गोलियां
  • थाना बीटा-2: 27.608 किग्रा गांजा
  • थाना बादलपुर: 11.390 किग्रा गांजा, 510 ग्राम डोडा
  • थाना ईकोटेक-3: 5.698 किग्रा गांजा
  • थाना एक्सप्रेसवे: 5.510 किग्रा गांजा
  • थाना सेक्टर-142: 2.850 किग्रा गांजा

यह भी पढ़ें…

UP News: बाराबंकी में जमीन गिरवी रखकर दूल्हा लाया बारात, विदाई से पहले हो गया कांड

ड्रग्स के खिलाफ अभियान जारी
गौतमबुद्धनगर पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने जनता से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस से साझा करें।

यह भी पढ़ें…

UP News: घोसी विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ में निधन, सपा को लगा बड़ा झटका

Back to top button