Janmashtami 2024: राशि के अनुसार करे लड्डूगोपाल का श्रृंगार, बरसेगी कृपा अपार

Janmashtami 2024: कई घरों में लड्डू गोपाल की नियमित रूप से पूजा-अर्चना और उनकी देखभाल घर के एक सदस्य की तरह ही की जाती है। ऐसे में यदि आप जन्माष्टमी के पर अपनी राशि के अनुसार लड्डू गोपाल जी का शृंगार करते हैं तो आपको विशेष लाभ मिल सकता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) का पर्व मनाया जाता है।पुण्य लाभ के लिए पूजा-अर्चना में आराध्य देवता के साथ ग्रहों की प्रसन्नता भी जरूरी है। राशि के स्वामी से संबंधित देवी या देवता जातक के लिए विशेष लाभदायक होते हैं और उनकी उपासना से मनचाहा फल प्राप्त होता है। यदि भक्त अपनी राशि के अनुसार वस्त्रों से भगवान का श्रृंगार और पूजन करें तो भगवान श्रीकृष्ण के साथ-साथ राशि के स्वामी भी प्रसन्न और ग्रह-नक्षत्र अनुकूल होकर अशुभ फल में कमी करते हैं। चलिए जानते हैं इस विषय में।

गौरतलब है कि कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन घरों में झाकियां सजाई जाती है, भजन-कीर्तन किए जाते हैं। अगर आप भी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो अपनी राशि के अनुसार इस दिन लड्डू गोपाल का श्रृंगार करें।

मेष राशि: इस राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए मेष राशि वाले भगवान की श्रीकृष्ण को लाल रंग के वस्त्र धारण कराएं और घर झांकी में अधिक से अधिक लाल रंग का उपयोग करें।

वृष राशि: इस राशि का स्वामी शुक्र है। इसलिए वृष राशि वाले श्रीकृष्ण को चटक सफेद रंग के वस्त्र धारण कराएं और घर की झांकी में अधिक से अधिक सफेद रंग का उपयोग करें।

मिथुन राशि: इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए इस राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्र धारण कराएं और घर की झांकी में अधिक से अधिक हरे रंग का उपयोग करें।

कर्क राशि: इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इसलिए कर्क राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण को श्वेत रंग के वस्त्र धारण कराएं और घर की झांकी में अधिक से अधिक श्वेत रंग का उपयोग करें।

सिंह राशि: इस राशि का स्वामी सूर्य है। इसलिए सिंह राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण को लाल, गुलाबी रंग के वस्त्र धारण कराएं और घर की झांकी में लाल एवं गुलाबी रंग का उपयोग करें।

कन्या राशि: इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए कन्या राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्रों से सुशोभित करें और घर की झांकी में अधिक से अधिक हरे रंग का उपयोग करें।

तुला राशि: इस राशि का स्वामी शुक्र है। इसलिए तुला राशि वाले श्रीकृष्ण को चटक सफेद रंग के वस्त्रों से सुशोभित करें और झांकी में अधिक से अधिक सफेद रंग का उपयोग करें।

वृश्चिक राशि: इस राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए वृश्चिक राशि के लोग श्रीकृष्ण को लाल रंग के वस्त्रों से सुशोभित करें और घर की झांकी में अधिक से अधिक लाल रंग का उपयोग करें।

धनु राशि: इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। इसलिए धनु राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण को पीले रंग के वस्त्र धारण कराएं और घर झांकी में अधिक से अधिक पीले र रंग का प्रयोग करें।

मकर राशि: भगवान इस राशि का स्वामी शनि है। इसलिए मकर राशि वाले श्रीकृष्ण को श्याम वर्ण के वस्त्र धारण कराएं और घर की झांकी में श्याम रंग का उपयोग करें।

कुंभ राशि: इस राशि का स्वामी भी शनि है। इसलिए कुंभ राशि वाले श्रीकृष्ण को श्याम वर्ण के वस्त्रों से सुशोभित करें और घर की झांकी में श्याम रंग का उपयोग करें।

मीन राशि: इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। इसलिए मीन राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण को पीले रंग के वस्त्रों से सुशोभित करें और झांकी में अधिक से अधिक पीले रंग का उपयोग करे।

Back to top button