घर पर बनाएं मैंगो आइसक्रीम, बाजार जैसा मिलेगा टेस्ट; जानें ये आसान रेसिपी

गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम बच्चों की ही नहीं बल्कि बड़ों की भी फेवरेट होती है और उसमे भी मैंगो आइसक्रीम के क्या कहने, लेकिन कोरोना के चलते लोग अभी भी बाजार से बनी बनाई खाद्य सामग्री लाकर लाकर खाने में थोड़ा संकोच महसूस कर रहे हैं।

तो आज हम आपको बताते हैं मैंगो आइसक्रीम की आसान रेसिपी जो खाने में भी बाजार जैसी स्वादिष्ट होती है।

मैंगो आइसक्रीम बनाने की सामग्री-

-1 कप दूध

-3 कप क्रीम

-1 कप आम , प्यूरी

-1 कप आम , टुकड़ों में कटा हुआ

-1 टेबल स्पून कस्टर्ड पाउडर

-1 टेबल स्पून वनीला

-1 कप चीनी

मैंगो आइसक्रीम बनाने का तरीका-

1.कस्टर्ड को एक चौथाई कप दूध में मिलाकर एक तरफ रख दें।

2.बाकी बचे हुए दूध और चीनी को एक साथ गर्म कर लें। चीनी को पूरी तरह घुलने दे और इसमें एक उबाल आने दें।

3.जब इसमें उबाल आने लगे तो इसमें कस्टर्ड मिश्रण डालकर दोबारा उबाल आने दें, धीमी आंच पर एक मिनट पकाएं आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।

4.इसमें मैंगो प्यूरी, टुकड़े, क्रीम और वनीला डालें। इसे अच्छे से मिलाकर टाइट ढक्कन वाले कन्टेनर में डालें।

5.पूरी तरह सेट होने के लिए फ्रिज में रखें, इसे बाहर निकाले और हैंड बीटर की मदद से फेंटे और वापस फ्रिजर में रख दें।

6.ढक्कन ​टाइट बंद होना चाहिए, बर्फ की परत न आने दे। एक बार फिर से फेंटकर वापस फ्रिजर में सेट होने के लिए लगा दें। मैंगो आइसक्रीम बनकर तैयार है।

Leave a Reply

Back to top button