सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर अहमदाबाद में स्मार्ट और टिकाऊ शहरीकरण पर समिट

Ahmedabad News: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) ने 15 और 16 अक्टूबर को नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव और मेयर समिट-2025 का आयोजन किया। इस दो दिवसीय समिट का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया।

इस समिट में देशभर के 100 से अधिक शहरों के मेयर और नगर निगम आयुक्त हिस्सा ले रहे हैं। यह मंच शहरों के शहरी विकास, नवाचार और नागरिक-केंद्रित योजनाओं पर अनुभव साझा करने और सीखने का अवसर प्रदान करता है। अहमदाबाद को शहरी विकास का मॉडल शहर बनाने के प्रयासों को भी इस आयोजन के माध्यम से उजागर किया जा रहा है।

समिट के प्रमुख विषय

  • स्मार्ट सिटी पहल और डिजिटल प्रशासन
  • स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण
  • बुनियादी ढांचे का विकास
  • टिकाऊ शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन
  • कचरा प्रबंधन और शहरी नीति

यह भी पढ़ें…

Chip हो या Ship… सब कुछ भारत में ही बनेगा, भावनगर में PM मोदी की 34,200 करोड़ की सौगात

संबोधन में बोले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
“सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी जयंती पर यह समिट हमें उनके विजन को शहरी विकास के माध्यम से साकार करने का अवसर देता है।” उन्होंने AMC की अहमदाबाद को हरित, स्वच्छ और आधुनिक शहर बनाने की सराहना की।

यह भी पढ़ें…

भावनगर में PM Modi को मिली भावुक भेंट… सेवा पखवाड़े और बच्चों की सराहना

सहभागिता और चर्चा
समिट में मेयर, नगर निगम आयुक्त, शहरी नियोजन विशेषज्ञ, नीति निर्माता और उद्योग प्रतिनिधि शामिल हैं। पैनल चर्चा और कार्यशालाओं के माध्यम से स्मार्ट सिटी, टिकाऊ शहरीकरण, डिजिटल प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

AMC ने इस आयोजन को भव्य और प्रभावी बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। यह समिट न केवल शहरों के बीच सहयोग बढ़ाने में मदद करेगा बल्कि भारत के शहरी भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें…

भावनगर से देशभर में विकास की गूंज… पीएम मोदी 34,200 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Back to top button