लव जिहाद का शक: हिंदू लड़की का कराया जा रहा था निकाह, मौलवी समेत दो हिरासत में

कुशीनगर (उप्र)। उप्र के कुशीनगर जनपद में लव जिहाद की खबर है। यहाँ एक गाँव में गुपचुप तरीके से निकाह कराया जा रहा था। पुलिस ने मौलवी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।   

प्राप्त समाचार के अनुसार कुशीनगर के गुरमिया गांव में मंगलवार की रात गुपचुप निकाह कराया जा रहा था।

पुलिस ने छापा मारकर मौलवी समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को इस मामले में लव जिहाद की आशंका है।

पुलिस के अनुसार छापामारी के दौरान लड़का-लड़की मौके से फरार हो गए और दोनों बाहर के बताए जा रहे हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

कसया के एसओ रामबिलास यादव ने बताया कि देर शाम किसी मुखबिर ने सूचना दी कि गुरमिया गांव में बाहर से अलग-अलग संप्रदाय के लड़का-लड़की को बुलाकर गांव के अरमान नामक युवक के घर में चुपके से निकाह कराया जा रहा है। सब कुछ बेहद गोपनीय तरीके से हो रहा था।

एसओ ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों ने तत्‍काल छापामारी करने का निर्देश दिया।

फोर्स के साथ रात करीब आठ बजे छापा मारा गया लेकिन पुलिस के पहुंचते ही लड़का-लड़की मौके से फरार हो गए।

जिस घर में शादी थी उसमें एक मौलवी और इमरान नाम का लड़का मिला। दोनों को पकड़ कर पुलिस थाने ले गई। एसओ ने बताया कि पकड़े गए दोनों से पूछताछ चल रही है। सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी।

यूपी में लव जिहाद पर रोक लगाने के लिए योगी सरकार ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश, 2020’ लाई है। पिछले 28 नवम्‍बर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी के बाद इसे प्रदेश में लागू कर दिया गया है।

Back to top button