T20 WC: बांग्लादेश का अड़ियल रुख पर बरकरार; भारत में क्रिकेट खेलने से इंकार…

T20 World Cup-Bangladesh: BCCI ने जैसे ही मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने का आदेश दिया, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड तब से ही चिढ़ा हुआ है. इसके बाद से ही बांग्लादेशी टीम को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत भेजने से इनकार कर दिया है.

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बने हुए तनाव को सुलझाने की कोशिशें जारी हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) इस मामले में दोनों बोर्ड के बीच मध्यस्थता कर हालात को सुधारने में जुटा हुआ है. इस बीच बांग्लादेशी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा का हवाला देकर भारत आने से मना करने वाले बांग्लादेश ने ‘स्टेट लेवल सिक्योरिटी’ उपलब्ध कराने के बावजूद भारत में खेलने से इनकार कर दिया है.

Back to top button