TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी

टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर फैमिली कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा सालों से टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रहा है| ये शो अपने कंटेंट के साथ-साथ कई विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहा है|

TMKOC में दयाबेन की वापसी (Image:Social Platform)

TMKOC ने अपनी 15 साल की जर्नी सफलता के साथ पूरी कर ली है| इस मौके पर शो की पूरी टीम ने जश्न मनाया और शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इस मौके पर फैंस को खुश कर देने वाला एक ऐलान भी किया| पिछले दिनों ही शो की कुछ फीमेल कलाकारों ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था| वहीं पिछले कुछ सालों में कई कलाकारों ने भी शो का साथ छोड़ दिया, जिनकी जगह नए स्टार्स ने ले ली| लेकिन, आज भी इस शो में एक किरदार की जगह कोई नहीं ले पाया है| ये किरदार है ‘दयाबेन’, जिसे पहले शो में दिशा वकानी निभा रही थीं| लेकिन, करीब 6 साल हो गए हैं, दिशा वकानी शो से गायब थीं| ऐसे में बार-बार उनकी वापसी को लेकर खबरें आती रही हैं|

इस बीच शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने एक खास घोषणा कर दी| इस ऐलान से शो के फैंस भी काफी खुश हैं| असित मोदी ने कन्फर्म किया है कि शो में दिशा वकानी वापसी कर रही हैं| इस खबर ने दिशा वकानी यानी दयाबेन के फैंस को खुश कर दिया है|जेठालाल और दयाबेन इस शो की जान रहे हैं| जब से दयाबेन शो से गई हैं, फैंस काफी निराश हैं| इसलिए लगातार फैंस उनकी वापसी को लेकर सवाल करते रहे हैं और शो की रेटिंग में भी काफी बदलाव आया है|

तारक मेहता का उल्टा चश्मा करीब 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है| लेकिन, पिछले कुछ सालों में कई स्टार्स ने टीवी शो को अलविदा कह दिया| जिनमें शैलेष लोढ़ा, भव्या गांधी, राज अनादकत और नेहा मेहता भी शामिल हैं|

Back to top button