टीम इंडिया ने क्यों ठुकराई ट्रॉफी; नकवी को दिखाई असली औकात- अमित

Delhi News: रविवार को खेले गए एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। लेकिन इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया। खिलाड़ियों ने न तो ट्रॉफी और न ही पदक स्वीकार किए।

भारतीय टीम के इस शानदार फैसले पर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय की प्रतिक्रिया सामने आई है। अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ये न्यू इंडिया है। ये पोस्ट एक तरीके से पाकिस्तान के जख्म पर नमक छिड़कने जैसा है।

अमित मालवीय की प्रतिक्रिया
अपने पोस्ट में अमित मालवीय ने लिखा कि भारत ने एशिया कप और पदक स्वीकार करने से इनकार कर दिया क्योंकि एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी इस अवार्ड को देने की जिद में लगे थे।

अपने पोस्ट में उन्होंने आगे कहा कि… “ये न्यू इंडिया है।”


भारत ने पुरस्कार लेने से इनकार किया क्योंकि अवार्ड देने की जिद में एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) अध्यक्ष और पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी शामिल थे।

मालवीय ने कहा कि भारत ने न सिर्फ मैदान पर पाकिस्तान को हराया, बल्कि नकवी को भी उनकी “हकीकत” दिखा दी।

यह भी पढ़ें…  

दिल्ली बीजेपी को मिला नया पता, पीएम मोदी करेंगे प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन

समारोह में प्रसारण बंद
मैच के बाद मेडल सेरेमनी के वक्त अचानक प्रसारण रोक दिया गया। अंत में प्रस्तोता साइमन डूल ने ACC का बयान पढ़कर सुनाया कि भारतीय टीम पुरस्कार समारोह में हिस्सा नहीं लेगी।

यह भी पढ़ें…  

‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद… दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका, गिरफ्तारी और FIR पर सवाल

 मैच का हाल

  • पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी कर 147 रन का लक्ष्य रखा।
  • भारत ने इसे आसानी से हासिल करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की।
  • इस जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें…  

केजरीवाल को जल्द मिलेगा सरकारी बंगला, दिल्ली HC में केंद्र का आश्वासन

 

Back to top button