All Eyes on Reasi सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जाने वजह…

All Eyes on Reasi trend: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आज सुबह से  All Eyes on Reasi पोस्ट वायरल हो रही है। ज्यादा से ज्यादा लोग इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर सोशल मीडिया पर लोग इसे क्यों शेयर कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में हुए हमले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर All Eyes On Reasi हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। इस पर 5.5 लाख से ज्यादा लोग स्टोरी पोस्ट कर चुके हैं। आज सुबह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर All Eyes on Reasi‘ पोस्ट वायरल हो रही है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर लोग यह पोस्ट क्यों शेयर कर रहे। दरअसल, पिछले महीने में दक्षिणी गाजा (GAZA) के राफा (RAFAH) में हुई दुखद मौतों और हिंसा के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘All Eyes on Rafah‘ पोस्ट शेयर हो रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक बस दुर्घटना के बाद बताया जा रहा है कि यह बस दुर्घटना सामान्य नहीं थी। कहा जा रहा है कि यह एक आतंकवादी हमला है। आतंकवादी हमले की वजह से बस का नियंत्रण खो गया और बस गहरी खाई में गिर गई। बस के खाई में गिर जाने के बाद भी आतंकवादियों ने गोली बरसाते रहे। इस दुर्घटना से लगभग 9 लोग की मौत और कई घायल हुए हैं।

अब सोशल मीडिया पर दुर्घटना की खबरें और फोटो वायरल हो रही है। वहीं, कई यूजर्स ‘ऑल आईज ऑन राफा’  ट्रेंड पर मिल रहे बॉलीवुड हस्तियों के समर्थन पर भी सवाल उठा रहे हैं जो कि ‘All Eyes on Reasi’ पर छुप बैठे हैं।अब जम्मू कश्मीर में हुए दुखद घटना को प्रकाश में लाने के लिए ‘All Eyes on Reasi’ के पोस्ट शेयर हो रहे हैं। इंटरनेट पर ‘ऑल आईज़ ऑन रियासी’ एक नारे की तरह छा गया है। 

Back to top button