TRAI और DoT ने लिया बड़ा फैसला, अब फर्जी कॉल्स पर लगेगा फुल स्‍टॉप…

CNAP Service India: अब अननोन नंबर से कॉल आने पर आपके मोबाइल स्क्रीन पर कॉलर के नंबर के साथ ही उसका नाम भी दिखेगा। TRAI और DOT ने मोबाइल कॉल से होने वाली धोखाधड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया है।

CNAP Service India: अनजान नंबर से फोन आने पर बहुत से लोग परेशान हो जाते हैं। कभी-कभी लोगों को समझ में नहीं आता है कि कॉल रिसीव करें या नहीं। लेकिन अब यूजर्स की समस्या का जल्द ही समाधआन होने वाला है। अब मोबाइल की घंटी बजने पर फोन नंबर तो दिखाई देगा ही, इसके साथ ही फोन करने वाले का नाम भी दिखाई देगा। यह फीचर एक हफ्ते के भीतर शरु हो जाएगा। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (TRAI) और डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (Department of Telecommunications- DoT) ने यह फैसला किया है।

धोखाधड़ी और फर्जी कॉल्स पर लगाम

TRAI यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया और DoT यानी Department of Telecommunications ने मोबाइल कॉल से जुड़ी धोखाधड़ी और फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए ये नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। जिससे अब आपको कॉलर का नाम दिखाई देगा।

पीटीआई की रिपोर्ट बताती है कि TRAI और DoT (दूरसंचार विभाग) ने कहा कि कॉल आने पर कॉलर का असली नाम, जो कनेक्शन लेते समय दिया गया था, वह डिफॉल्ट में दिखेगा। हालांकि, पहले ट्राई ने सुझाव दिया था कि यह सेवा सिर्फ मांगने पर चालू होनी चाहिए। लेकिन DoT इस बात से सहमत नहीं था। इसके बाद दोनों की एकराय बनी और फैसला लिया गया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2024 के फरवरी में TRAI ने DoT को सुझाव दिया था कि कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन सर्विस केवल उन्हीं यूजर्स के लिए एक्टिव कीजाए तो इसे ऑन करना चाहते हैं। लेकिन DoT ने इसका दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि यह सुविधा सभी के लिए डिफॉल्ट रूप से ऑन होनी चाहिए, जिससे कोई चाहे तो ही इसे बंद करा सके।

इन लोगों का नहीं दिखेगा नाम

TRAI और DoT ने यह भी साफ कर दिया है कि कुछ खास लोगों का नाम कॉल आने पर दिखाई नहीं देगा। जिन यूज़र्स ने कॉलिंग लाइन आइडेंटिफिकेशन रेस्ट्रिक्शन यानी CLIR सुविधा ली है उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। यह सुविधा आमतौर पर सुरक्षा या खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों और कुछ खास यूजर्स को दी जाती है। आम यूजर्स के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर पूरी जांच प्रक्रिया पूरी करेंगे और जरूरी पड़ने पर कानूनी एजेंसियों को जानकारी शेयर की जाएगी।  वहीं बल्कि कनेक्शन, कॉल सेंटर्स और टेलीमार्केटर्स को इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा जिससे  पारदर्शिता बनी रहे और प्राइवेसी को भी कोई खतरा न हो।

क्या है CNAP सेवा?

CNAP यानी Calling Name Presentation इस तकनीक से जब कोई आपको कॉल करेगा, तो आपके मोबाइल पर उस व्यक्ति का रजिस्टर्ड नाम भी नंबर के साथ दिखाई देगा। इसका मकसद है: स्पैम और फ्रॉड कॉल्स को रोकना, यूजर्स को कॉलर की सही पहचान देना और अनचाही कॉल्स से निजात दिलाना।

 

 

Back to top button