
सड़क पर तेजस्वी यादव का नाइट ड्रेस में डांस, वीडियो हुआ तेजी से वायरल
Tejashwi Yadav Dance video: पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो समर्थकों और भांजे के साथ जमकर नाचते दिख रहे हैं. यह वीडियो पटना के जेपी गंगा पथ पर शूट किया गया.
Tejashwi Yadav Dance video: बता दें कि मतदाता अधिकार यात्रा के समापन के बाद तेजस्वी के उत्साह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है जिसमें वो चुनावी गीत पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं.
बिहार में चलती आ रही 16 दिन की मतदाता अधिकार यात्रा का 1 सितंबर को पटना में समापन किया गया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव मतदाता अधिकार यात्रा समापन के बाद पूरी तरीके से मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. दरअसल तेजस्वी प्रसाद यादव का वायरल हुआ. इस वीडियो में तेजस्वी यादव अपने समर्थकों और अपने भांजे के साथ एक गाने पर जमकर झूमते हुए नजर आ रहे हैं.
गर्मी, बारिश और उमस के बीच कल 16 दिनों तक चली वोटर अधिकार यात्रा समाप्त हुई। रात्रि में सिंगापुर से आए भांजे ने कहा ड्राइव पर चले।
रास्ते में सड़क पर कुछ युवा साथी कलाकार मिले। वो गाना गा रहे थे, रील्स बना रहे थे। आग्रह करने लगे तो हमने भी हाथ-पैर आजमाए।
हम सब सहजता, सरलता और… pic.twitter.com/buNCqKnA3G
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 2, 2025
मिली जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने समर्थकों और अपने भांजे के साथ बीती रात राजधानी के जेपी गंगा पथ पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने अपनो चुनाव प्रचार के लिए बने गाने पर जमकर डांस किया. अब तेजस्वी यादव का यह डांस वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. इस वायरल वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि तेजस्वी यादव को डांसर स्टेप के बारे में भी बता रहे हैं. हालांकि, तेजस्वी कोशिश करते हैं कि वह उन स्टेप को फॉलो करें, लेकिन वह बतौर डांसर थोड़ी बहुत ही स्टेप को फॉलो कर पा रहे हैं.
मस्ती के मूड में तेजस्वी यादव
राजधानी के जेपी गंगा पथ पर इस वीडियो को शूट किया गया. इस दौरान तेजस्वी की सुरक्षा में उनके सुरक्षाकर्मी भी मुस्तैद दिख रहे हैं. गाने के खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि हम मोदी जी को नचाते हैं, जिसके बाद उनके समर्थक लालू प्रसाद जिंदाबाद और तेजस्वी भैया जिंदाबाद जैसे नारे भी लगाते हैं.





