Bigg Boss 19: वीकेंड का वार पर दिखा सलमान खान का गुस्सा, रो पड़े मृदुल तिवारी

Bigg Boss 19: इस हफ्ते के वीकेंड का वार में सलमान खान कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी को रियलिटी चेक देते हुए नजर आने वाले हैं। मृदुल को पिछले कई हफ्तों से सलमान सर्तक कर रहे हैं।

Bigg Boss 19 Weekend ka War: आज आने वाला वीकेंड का वार हर बार की तरह खास होने वाला है. हफ्ते भर घरवालों ने जो किया उस पर आज सलमान खान क्लास लगाने वाले हैं. मृदुल को पिछले कई हफ्तों से सलमान सर्तक कर रहे हैं. एक बार फिर शो में नहीं दिखने की बात सुनकर मृदुल रो पड़े.इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस का बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार के लिए एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है।

सलमान की बात सुन रो पड़े मृदुल तिवारी

सामने आए प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, मृदुल आपको समझ में आ रहा है ये खेल, आपके सामने कुछ नहीं हुआ है, जिस पर आपका ओपनियन नहीं रहा. मैं आज आपको बैडरूम में भेजने वाला था क्योंकि अभी तक की आप दिख नहीं रहे हो. वीकेंड का वार पर भी आप क्यों दिखो. इसके बाद मृदुल तिवारी रोते हुए बोलते हैं, भाई जी मैं नहीं लड़ा आज तक किसी से. इस पर सलमान खान कहते हैं, किसने कहा है लड़ने से नजर आते हैं यहां पर.

 

सलमान नेहल को भी फटकार लगाते हैं और कहते हैं- नेहल, आप सिर्फ एक ही बातें की जा रही हो और वो है तान्या. हमको पता नहीं, इस ऑब्सेसशन को क्या नाम दें. आपको उनकी लाइफ से इतना परेशानी क्यों है.’ इसके साथ सलमान खान जीशान कादरी पर भी खूब बरसते नजर आएंगे. वह अमाल, अभिषेक, अशनूर के अलावा फहराना की भी क्लास लगाने वाले हैं.

Back to top button