
Bigg Boss 18 को मिले 6 फाइनलिस्ट, यूट्यूबर-एक्टर्स किसमें शो जीतने का दम?
Bigg Boss 18: रविवार 19 जनवरी को बिग बॉस 18 का फिनाले है। टॉप 6 में करणवीर मेहरा, विवियन डिसेना, चुम दरांग, रजत दलाल, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने अपनी जगह बनाई है। ट्रॉफी को लेकर कड़ा मुकाबला हो सकता है।
Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी यानी रविवार को है। ऐसे में अब बिग बॉस की ट्रॉफी के लिए टॉप 6 कंटेस्टेंट के बीच टक्कर चल रही है। फैंस भी अब इस सीजन के विनर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस 18 के विनर को लेकर कई सारे कयास लगाए जा रहे हैं। टॉप 6 फाइनलिस्ट करणवीर मेहरा, विवियन डिसेना, चुम दरांग, रजत दलाल, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने फिनाले में से ट्रॉफी जीतने का दम किसमें है।
विवियन-करणवीर के बीच कांटे की टक्कर
विवियन डीसेना को पहले दिन से ही शो के टॉप कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है. और, वह अपनी प्लेइंग एबिलिटी से फिनाले तक पहुंच पाए हैं. इसके अलावा करणवीर मेहरा अपने एग्रेसिव नेचर, मजबूत रिश्तों और एंटरटेनिंग पर्सनालिटी होने की वजह से मजबूत दावेदार बने हैं. इसलिए इन दोनों को टॉप 2 में देखा जा रहा हैं।
वहीं, अन्य प्रतियोगी की बात करें तो अविनाश मिश्रा भी पहले दिन से शो में एक्टिव नजर आ रहे हैं, उनकी मल्टीप्ल पर्सनैलिटी दर्शकों को देखने को मिली हैं. इसके अलावा यूट्यूबर और पावर लिफ्टर रजत दलाल ने दिल, दिमाग और दम का इस्तेमाल कर गेम खेला है। उनके समीरकरणों की आने वाली कई सालों तक मिसाल दी जाएगी। टूटे-फूटे रिश्तों को जोड़कर वो फिनाले वीक तक पहुंच गए हैं।
हालांकि यह सब फैन फॉलोइंग और फैंस की वोटिंग पर डिपेंड करता है कि इस बार बिग बॉस 18 का विनर कौन होगा। इसके लिए आपको 19 जनवरी 2025, रविवार तक का इंतजार करना होगा।





