Summer Health Tips: भीषण गर्मी में भूलकर भी न करें ये काम, वर्ना पड़ सकता है सेहत पर नुकसान..

Health Tips: भारत में गर्मी अपने प्रचंड रूप में है. जगह जगह हीटस्ट्रोक के मरीज मिल रहे है. अभी हाल ही में सुपर स्टार शाहरुख खान भी इसके चपेट में आने से हॉस्पिटल में भर्ती हो गए है. देशभर में ​भीषण गर्मी का दौर जारी है. गर्मी में हीट स्ट्रोक से डिहाइड्रेशन सहित कई समस्याएं हो सकती हैं। चलिए जानते हैं इससे बचाव कैसे कर सकते हैं।

भीषण गर्मी का मौसम जारी है, उत्तरी भारत की कई जगहों का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच चुका है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में 50 डिग्री तक होने वाला है। और इससे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी नहीं बच पाए। उन्हें लू लगने यानी हीटस्ट्रोक की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ऐसे में कई जगहों पर लू के कारण रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। तेज धूप और गर्मी के कारण डिहाईड्रेशन की समस्या हो सकती है। इस गर्मी के कारण लोगों को सिरदर्द और डायरिया का खतरा होता है। ये हीट स्ट्रोक यानी लू लगने के कारण होता है। इस समस्या से बचने के लिए कुछ तरीकों को अपनाएं। शाहरुख अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए आईपीएल मैच को देखने के लिए अहमदाबाद गए थे।

हीट स्ट्रोक क्या है?

लू लगना, जिसे सनस्ट्रोक या हीट स्ट्रोक भी कहा जाता है, गर्मी से जुड़ी बीमारियों में सबसे गंभीर है। यह तब होता है शरीर का तापमान अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और खुद को ठंडा रखने की क्षमता खो देता है। शरीर का तापमान सामान्य से ज्यादा बढ़कर 104°F (40°C) या उससे ज्यादा हो जाने पर यह खतरनाक स्थिति पैदा हो जाती है। लू लगना जानलेवा हो सकती है और ऐसे में तुरंत डॉक्टरी मदद जरूरी है।

लू लगने से कैसे बचें

– धूप के संपर्क में आने से सिर, आंखों, स्किन, बालों और होठों पर बुरा असर हो सकता है। तेज गर्मी और धूप से बचने के लिए स्कार्फ, कैप, हैट और छाते का इस्तेमाल करें। अपने सिर को हमेशा कवर करके रखें।

– आंखों को प्रोटेक्ट करने के लिए काला चश्मा जरूर पहनें। दोपहर के समय कहीं बाहर निकलने से बचना सबसे अच्छा है।

– लू से बचने के लिए अपने खाने में नींबू पानी, नारियल पानी, बेल का शरबत और सत्तू जैसे नेचुरल ड्रिंक्स को अपने रूटीन में शामिल करें। इससे शरीर में इलेक्‍ट्रोलाइटस का स्तर बना रहता है। खाने में मौसमी फलों और सब्जियों को भी शामिल करें।

– हल्के-फुल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें। ढीले कपड़ों को पहनने से शरीर जल्दी ठंडा होता है। इसलिए, गर्मी के मौसम में ढीले-ढाले कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।

– बाहर से घर वापस आने पर पहले खुद को नॉर्मल तापमान पर लाएं, ऐसा करने के लिए पंखा चलाकर बैठें और फिर 20 से 30 मिनट के बाद स्नान करें ताकि आपका शरीर पूरी तरह से ठंडा हो सके।

– गर्मी के दिनों में बच्चों तथा बूढ़ों को घरों से बाहर न निकलने दें, क्योंकि सूरज की तेज किरणों की वजह से वे डिहाइड्रेशन का शिकार बन सकते हैं और उन्हें हीट स्ट्रोक हो सकता है।

– पीक हीट आवर्स यानी दिन के समय तेज गर्मी के घंटों में घर के अंदर ही रहें। सवेरे या शाम के समय ही बाहर निकलें। दोपहर में बाहर जाने से बचें, क्योंकि यह दिन का सबसे गर्म समय होता है।

– खुले में खड़ी कार काफी अधिक गर्म हो जाती है। ऐसे में पार्किंग में खड़ी कारों में बच्चों और पेट्स को छोड़ना सुरक्षित नहीं होता।

Back to top button