काली मंदिर की मूर्ति खंडित होने से चांदनगर में तनाव, जांच में जुटी पुलिस

West Bengal News: काकद्वीप के चांदनगर गांव में एक काली मंदिर की मूर्ति खंडित पाए जाने से स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ गई है और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचे, तो उन्होंने मूर्ति क्षतिग्रस्त देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों ने जताया विरोध
मूर्ति खंडन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जमा हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने को लेकर भय का वातावरण बन रहा है।

पुलिस की कार्यवाही
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

  • मंदिर को अस्थाई रूप से सुरक्षित किया गया
  • फोरेंसिक टीम को सैंपल इकट्ठा करने के निर्देश
  • CCTV फुटेज की तलाश की जा रही

पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें…

NCRB के चौकाने वाले आंकड़े, पश्चिम बंगाल में बढ़े एसिड अटैक के मामले…

राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज
विश्व हिंदू परिषद ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। विहिप ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं पर तुरंत और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं, पुलिस केवल घटनाओं के बाद पहुंचती है।

राज्य सरकार या टीएमसी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें…

कोलकाता में नवरात्रि के बीच तेज बारिश से यातायात बुरी तरह प्रभावित, एक की मौत

श्रद्धालुओं में असुरक्षा की भावना
ग्रामीणों ने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने और आसपास गश्त करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान ऐसी घटनाएँ सामाजिक सद्भाव को प्रभावित करती हैं और प्रशासन को सक्रिय रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें…

नवरात्रि पर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना ये 12 चमत्कारी धाम, कण-कण में शक्ति का वास

Back to top button